पोप फ्रांसिस को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना : वेटिकन

Edited By Updated: 31 Mar, 2023 04:58 PM

pti international story

रोम, 31 मार्च (एपी) वेटिकन ने कहा है कि ब्रोंकाइटिस के उपचार के लिए रोम के एक अस्पताल में भर्ती पोप फ्रांसिस को शनिवार को छुट्टी मिल सकती है।

रोम, 31 मार्च (एपी) वेटिकन ने कहा है कि ब्रोंकाइटिस के उपचार के लिए रोम के एक अस्पताल में भर्ती पोप फ्रांसिस को शनिवार को छुट्टी मिल सकती है।

वेटिकन के प्रवक्ता माटेओ ब्रूनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि पोप फ्रांसिस (86) की हालत अब ठीक हो रही है और उन्होंने बृहस्पतिवार को रात्रि भोजन में पिज्जा खाया।

पोप फ्रांसिस को जेमेली पॉलीक्लिनिक में बुधवार को भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने कहा था कि ब्रोंकाइटिस के इलाज के लिए फ्रांसिस को एंटीबायोटिक्स दिए जा रहे हैं।

वेटिकन ने बताया था कि पिछले दिनों पोप फ्रांसिस को सांस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। ‘पाम संडे’ यानी पवित्र सप्ताह की शुरुआत के चार दिन पहले पोप फ्रांसिस को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एपी आशीष नरेश नरेश 3103 1656 रोम

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!