Edited By Pardeep,Updated: 15 Mar, 2022 10:32 PM
यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिका समेत पश्चिमी देशों ने रूस पर कई प्रतिबंध लगाए थे। अब राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पलटवार करते हुए अमेरिका के प्रेसिडेंट जो बाइडेन, हिलेरी क्लिंटन
इंटरनेशनल डेस्कः यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिका समेत पश्चिमी देशों ने रूस पर कई प्रतिबंध लगाए थे। अब राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पलटवार करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, हिलेरी क्लिंटन समेत कई अमेरिकी अधिकारियों पर कई पाबंदियां लगा दी है। रूस के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि, यूएस प्रेसिडेंट जो बाइडेन समेत करीब एक दर्जन उच्च अधिकारियों पर रूस में आने पर बैन लगा दिया है।
रूस के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि, यह प्रतिबंध अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन पर भी लागू होंगे। यह कार्रवाई मौजूदा अमेरिकी प्रशासन द्वारा अपनाई गई एकतरफा नीति का परिणाम है।
बता दें कि यूक्रेन पर हमले के बाद रूस को अमेरिका समेत पश्चिमी देशों से भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। इन सभी देशों ने रूस को अलग-थलग करने के लिए रूस पर कई आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए, जिसकी वजह से रूस की अर्थव्यवस्था को तगड़ा झटका लगा।