2167 लोगों की मौत... इजराइल ने लेबनान में हिज्बुल्ला के 200 ठिकानों पर किया हमला

Edited By Updated: 15 Apr, 2026 11:13 PM

israel attacks 200 hezbollah targets in lebanon

इजराइल की सेना ने बुधवार को दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्ला के 200 से अधिक ठिकानों पर हमला किया। वाशिंगटन में लेबनान और इजराइल के अधिकारियों के बीच ऐतिहासिक वार्ता के एक दिन बाद ये हमले हुए हैं। तटीय शहर तायर के ऊपर धुआं उठता हुआ दिखाई दिया।...

नेशनल डेस्क : इजराइल की सेना ने बुधवार को दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्ला के 200 से अधिक ठिकानों पर हमला किया। वाशिंगटन में लेबनान और इजराइल के अधिकारियों के बीच ऐतिहासिक वार्ता के एक दिन बाद ये हमले हुए हैं। तटीय शहर तायर के ऊपर धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। अमेरिका-ईरान युद्धविराम के बावजूद इजराइल लेबनान में अपना हवाई और जमीनी युद्ध जारी रखे हुए है।

लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने बुधवार को दक्षिणी लेबनान के कई स्थानों पर हवाई हमले और गोलाबारी की सूचना दी। इसमें बिन्त जबील के पास का क्षेत्र भी शामिल है, जहां इजराइली सेना ने हिजबुल्ला लड़ाकों को घेर लिया है। दशकों बाद इजराइल और लेबनान के अधिकारियों की पहली सीधी बातचीत समाप्त होने के बाद भी दक्षिणी क्षेत्र में लड़ाई जारी है।

लेबनानी अधिकारी युद्धविराम चाहते हैं ताकि उस लड़ाई को रोका जा सके जिसके कारण उनके देश में 10 लाख से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं, जबकि इजराइल चाहता है कि लेबनान की सरकार हिजबुल्ला को निरस्त्र करने की जिम्मेदारी ले।

हिजबुल्ला के प्रतिनिधि हसन फदलल्लाह ने इजराइल के साथ बातचीत के लिए लेबनानी अधिकारियों की निंदा की। हिजबुल्ला और इजराइल के बीच संघर्ष दो मार्च को फिर से तेज़ हो गया, जब उग्रवादी समूह ने उत्तरी इजराइल पर रॉकेट दागे। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजराइली हमलों में कम से कम 2,167 लोग मारे गए हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!