कोरोना वायरस: मलेशिया में राजमहल के सात कर्मी संक्रमित, राजा-रानी का खुद को पृथक रखने का फैसला

Edited By Updated: 26 Mar, 2020 02:43 PM

seven kings of the palace infected in malaysia

मलेशिया के राजा के महल के सात कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह और उनकी पत्नी तुंकु अजीजा अमीना मैमुना इस्कंदरिया ने स्वयं को पृथक रखने का फैसला किया है। महल ने गुरुवार को बताया कि सात कर्मियों को...

कुआलालम्पुर: मलेशिया के राजा के महल के सात कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह और उनकी पत्नी तुंकु अजीजा अमीना मैमुना इस्कंदरिया ने स्वयं को पृथक रखने का फैसला किया है। महल ने गुरुवार को बताया कि सात कर्मियों को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया और स्वास्थ्य प्राधिकारी इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह संक्रमण किस स्रोत से फैला है।
 

उसने बताया कि देश के राजा सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह और रानी की भी जांच की गई है और दोनों संक्रमित नहीं पाए गए हैं। महल ने बताया कि शाही दंपत्ति ने बुधवार से स्वयं को पृथक रखने का फैसला किया है। महल को संक्रमण मुक्त किया जाएगा। मलेशिया में इस संक्रमण से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी हैं और कुल 1,796 लोग इससे संक्रमित हैं। देश में 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन घोषित किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!