Edited By Tanuja,Updated: 13 Apr, 2026 04:26 PM

Anthony Albanese ने Strait of Hormuz को सभी के लिए खुला रखने की अपील की। Australia ने स्पष्ट किया कि United States ने नाकेबंदी में उसकी मदद नहीं मांगी और वह कूटनीतिक समाधान चाहता है।
International Desk: ऑस्ट्रेलिया (Australia) के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ (Anthony Albanese) ने होर्मुज Strait of Hormuz को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग सभी देशों के लिए खुला रहना चाहिए। यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान के खिलाफ नाकेबंदी की घोषणा की है। यह फैसला पाकिस्तान में हुई अमेरिका-ईरान वार्ता के विफल होने के बाद लिया गया।
अल्बनीज़ ने साफ कहा कि अमेरिका ने इस नाकेबंदी में ऑस्ट्रेलिया से किसी भी तरह की मदद नहीं मांगी है। उन्होंने बताया कि यह फैसला अमेरिका ने “एकतरफा” लिया है और ऑस्ट्रेलिया को इसमें शामिल नहीं किया गया। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका देश इस संघर्ष का समाधान बातचीत के जरिए चाहता है, न कि सैन्य कार्रवाई से। उनका मानना है कि मौजूदा तनाव को कम करने के लिए कूटनीतिक प्रयास जारी रहने चाहिए।
ऑस्ट्रेलिया ने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार समुद्री मार्गों पर सभी देशों को स्वतंत्र रूप से आवागमन का अधिकार होना चाहिए। इसलिए होरमुज जलडमरूमध्य को बंद करना या वहां तनाव बढ़ाना वैश्विक व्यापार और स्थिरता के लिए खतरनाक हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया ने साफ संकेत दिया है कि वह सैन्य टकराव से दूरी बनाए रखते हुए शांति और संवाद का समर्थन करता है। यह रुख दिखाता है कि कई देश अमेरिका की नाकेबंदी नीति से सहमत नहीं हैं और कूटनीति को प्राथमिकता दे रहे हैं।