ब्यूटी कॉन्टेस्ट में मॉडल से पूछा फिगर का साइज, जवाब हुआ Viral

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Nov, 2017 07:47 PM

size of the figure asked in beauty contest

सोशल मीडिया पर मिस मरू 2017 कॉन्‍टेस्‍ट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कन्‍टेस्‍टेंट ने जजों को ऐसा जवाब दिया कि पूरी दुनिया ने उसकी सरहाना की। दरअसल 29 अक्‍टूबर दक्षिण अमेरिका में हुए एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने वाली...

इंटरनेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर मिस पेरू 2017 कॉन्‍टेस्‍ट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कन्‍टेस्‍टेंट ने जजों को ऐसा जवाब दिया कि पूरी दुनिया ने उसकी सरहाना की। दरअसल 29 अक्‍टूबर दक्षिण अमेरिका में हुए एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने वाली मॉडल्स से उसका फिगर साइज पूछा गया तो इसके जवाब में उसने देश में महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचारों के पूरे आकड़े लोगों के सामने रख दिए।
PunjabKesari

मॉडल कैमिला केनिकोबा ने अपने जवाब में कहा कि मेरा साइज, पिछले 9 सालों में महिला की हत्याओं के 2,202 मामले। उन्होंने कहा कि मेरा साइज, 156 साल और 82 महिलाएं। मिस कैलाओ ने कहा मेरा साइज, साल 2014 तक 3,114 महिलाएं तस्करी की शिकार। सभी फाइनलिस्ट ने फिगर के साइज का कोई जवाब न देते हुए दर्शकों के सामने महिलाओं के यौन उत्पीडऩ, छेड़छाड़, शारीरिक शोषण और मर्डर जैसे अपराधों के बारे में खुल कर बोला। यहां तक कि एक कंटेस्टेंट ने ये भी कह दिया कि लड़कियों से दुरव्यवहार करने वाले 81 प्रतिशत लोग परिवार के सदस्य ही होते हैं।
PunjabKesari

मिस पेरू 2018 ब्यूटी कॉन्टेस्ट की ऑर्गनाइजर जैसिका न्यूटन ने कहा कि इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में मॉडल्स का सबके सामने सही आंकड़े पेश करना बेहद खतरनाक हालात को दर्शा रहा है। वहीं 1987 में मिस पेरू रही न्यूटन ने कहा कि ये दुर्भाग्य है कि ऐसी भी बहुत सी महिलाएं हैं जिनके बारे में हमें पता ही नहीं है। पेरू दक्षिण अमेरिका में महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देश माना जाता है। मीडिया रिपोट्र्स में दिए आंकड़ों के मुताबिक साल 2016 में ही पेरू की तकरीबन 6,000 महिलाएं घरेलू हिंसा और यौन हिंसा का शिकार हुई हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!