जापान में सैन्य अभ्यास दौरान टैंक शेल में धमाका, 3 जवानों की मौत

Edited By Updated: 21 Apr, 2026 06:44 PM

tank shell explosion kills three japanese defence personnel

जापान में सैन्य अभ्यास के दौरान टैंक शेल फटने से 3 जवानों की मौत और 1 घायल हो गया। हादसा ओइता प्रांत में हुआ। सरकार ने जांच शुरू कर दी है और सभी लाइव-फायर अभ्यास फिलहाल रोक दिए गए हैं।

International Desk: जापान में एक सैन्य अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दक्षिण-पश्चिम जापान के ओइता प्रीफेक्चर में स्थित हिजुदाई प्रशिक्षण रेंज पर टैंक शेल के समय से पहले फटने से 3 सैनिकों की मौत हो गई और 1 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।यह घटना मंगलवार सुबह करीब 8:40 बजे हुई, जब जापान थल आत्म-रक्षा बल Japan Ground Self-Defense Force (GSDF) के जवान टैंक अभ्यास कर रहे थे। मारे गए सैनिकों की पहचान केंटारो हमाबे (45), शिंगो ताकायामा (31) और कोजो कनाई (30) के रूप में हुई है।

 

ये सभी पश्चिमी सेना की टैंक यूनिट से जुड़े थे। हादसे में टैंक का ड्राइवर घायल हुआ है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जापान के रक्षा मंत्री Shinjiro Koizumi ने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही उन्होंने आदेश दिया है कि Type 10 और Type 90 टैंकों से जुड़े सभी लाइव-फायर अभ्यास तुरंत रोक दिए जाएं।बताया जा रहा है कि जिस टैंक में यह हादसा हुआ, वह Type 10 tank था, जिसे Mitsubishi Heavy Industries बनाती है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!