ताइवान में तूफान ‘बाइलू' ने मचाया कहर, दक्षिण चीन की ओर बढ़ा

Edited By Tanuja,Updated: 25 Aug, 2019 10:42 AM

tropical storm bailu to unleash strong winds flooding in taiwan

दक्षिण ताइवान में उष्णकटिबंधीय तूफान ‘बाइलू'' से आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई...

बीजिंगः दक्षिण ताइवान में उष्णकटिबंधीय तूफान ‘बाइलू' से आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। यहां तबाही मचाने के बाद तूफान दक्षिणी चीन की ओर आगे बढ़ गया है। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी फिलीपीन में भूस्खलन की एक अन्य घटना में 17 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई और दो बच्चे घायल हो गए।

 

आपदा राहत बल के एक अधिकारी ने बताया कि ताइवान के तिनान शहर में एक गिर हुए पेड़ से टकरा कर 18 साल के एक मोटरसायकिल सवार की मौत हो गई। तूफान से जुड़ी अनेक घटनाओं में ताइवान में घायलों की संख्या नौ हो गई है।

 

बाइलू के द्वीप के दक्षिणी हिस्से से गुजरने के दौरान तेज बारिश हुई और 118 किलोमीटर प्रति किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलीं। हुआलिन काउंटी में भूस्खलन के कारण 14 पर्यटक फंस गए। शनिवार दोपहर तक द्वीप से कम से कम 450 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। तूफान के कारण 12 घरों में बिजली की आपूर्ति ठप है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!