Edited By Tanuja,Updated: 30 Jun, 2026 05:41 PM

अमेरिका में भारत के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच व्यक्तिगत संबंध बेहद मजबूत हैं। उन्होंने बताया कि ट्रंप ने एक बार सुबह 6 बजे भारत में मोदी को फोन करने का सुझाव देते हुए कहा था, "वह मेरी...
International Desk: अमेरिका में भारत के राजदूत सर्जियो गोर (Sergio Gor) ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)के बीच मजबूत व्यक्तिगत संबंधों का जिक्र करते हुए एक दिलचस्प घटना साझा की। IX USISPF Leadership Summit 2026 को संबोधित करते हुए गोर ने बताया कि वह एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ मौजूद थे, तभी ट्रंप ने अचानक कहा, "चलिए, प्रधानमंत्री मोदी को फोन करते हैं।" गोर ने ट्रंप से कहा कि उस समय भारत में सुबह के 6 बजे हैं। इस पर ट्रंप ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "मोदी उठे होंगे। वह मेरी तरह हैं, सोते नहीं हैं।"
सर्जियो गोर ने कहा कि इस घटना का महत्व केवल फोन कॉल नहीं था, बल्कि यह दोनों नेताओं के बीच व्यक्तिगत विश्वास और लंबे समय से बने संबंधों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ट्रंप दुनिया के सभी नेताओं के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करते। अधिकांश देशों के नेताओं से बातचीत पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार होती है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनका रिश्ता अलग है, जो ट्रंप के पहले कार्यकाल से चला आ रहा है। सम्मेलन के दौरान समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में गोर ने कहा कि अमेरिका प्रधानमंत्री मोदी का फिर से व्हाइट हाउस में स्वागत करना चाहेगा। उन्होंने बताया कि अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio ने राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिका आने का निमंत्रण दिया है। गोर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दिसंबर में 2026 G20 Summit में हिस्सा लेने अमेरिका आएंगे और उस दौरान मुलाकात की संभावना रहेगी।
जब उनसे पूछा गया कि क्या राष्ट्रपति ट्रंप भारत आएंगे, तो गोर ने कहा कि अमेरिकी मध्यावधि चुनावों (Midterm Elections) के दौरान ऐसी यात्रा की संभावना कम है। हालांकि उन्होंने संकेत दिया कि अगले वर्ष ट्रंप की भारत यात्रा पर विचार किया जा सकता है और अमेरिका चाहता है कि यह दौरा जल्द से जल्द संभव हो। सर्जियो गोर ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच रण