अमेरिकी टेक कंपनियों पर डिजिटल टैक्स लगाया तो लगेगा 100% टैरिफ, यूरोपीय देशों को ट्रंप की बड़ी चेतावनी

Edited By Updated: 26 Jun, 2026 10:30 PM

imposing a digital tax on us tech companies could result in 100 tariffs trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन देशों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है जो अमेरिकी कंपनियों की डिजिटल सेवाओं पर कर (टैक्स) लगाने की योजना बना रहे हैं। ट्रंप ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के माध्यम से चेतावनी दी कि यदि कोई देश अमेरिकी डिजिटल सेवाओं पर...

इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन देशों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है जो अमेरिकी कंपनियों की डिजिटल सेवाओं पर कर (टैक्स) लगाने की योजना बना रहे हैं। ट्रंप ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के माध्यम से चेतावनी दी कि यदि कोई देश अमेरिकी डिजिटल सेवाओं पर टैक्स लगाता है, तो उस देश से अमेरिका आने वाले सभी सामानों पर 100% टैरिफ (आयात शुल्क) लगाया जाएगा।

यूरोपीय देशों पर साधा निशाना
ट्रंप ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि कुछ यूरोपीय देश अमेरिकी कंपनियों पर डिजिटल सेवा कर (Digital Services Tax) लगाने की तैयारी कर रहे हैं। उनके अनुसार, यह टैक्स खासतौर पर अमेरिका की बड़ी टेक कंपनियों को निशाना बनाने के लिए लाया जा रहा है।

PunjabKesari
ट्रंप ने लिखा, "यह बयान आधिकारिक चेतावनी माना जाए कि जो भी देश ऐसा टैक्स लगाएगा, उसके अमेरिका भेजे जाने वाले सभी सामानों पर तुरंत 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा।" उन्होंने यह भी साफ किया कि यह नया शुल्क पहले से हुए किसी भी व्यापार समझौते से ऊपर होगा। यानी अगर किसी देश के साथ पहले कोई व्यापारिक रियायत या समझौता हुआ है, तब भी यह 100 फीसदी शुल्क लागू किया जा सकता है।

हालांकि ट्रंप ने किसी एक देश का नाम नहीं लिया, लेकिन उन्होंने खास तौर पर यूरोपीय देशों का जिक्र किया। माना जा रहा है कि उनका निशाना उन देशों पर है जो अमेरिकी टेक कंपनियों जैसे गूगल, मेटा, अमेजन और अन्य डिजिटल कंपनियों से अतिरिक्त टैक्स वसूलने की योजना बना रहे हैं।

4 जुलाई की समयसीमा से पहले बढ़ी हलचल
यह कड़ी चेतावनी ऐसे समय में आई है जब यूरोपीय संघ (EU) और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच एक महत्वपूर्ण टैरिफ सौदे को मंजूरी देने की 4 जुलाई की समयसीमा नजदीक है। इस प्रस्तावित सौदे के तहत अधिकांश यूरोपीय निर्यात पर टैरिफ को 15% तक सीमित करने का लक्ष्य रखा गया है। ट्रंप की इस नई धमकी ने आगामी व्यापार वार्ताओं में तनाव बढ़ा दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!