'US -ईरान समझौते के करीब...', ट्रंप ने बताया कब तक खुल जाएगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज!

Edited By Updated: 24 May, 2026 05:47 AM

trump s big announcement from the oval office

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओवल ऑफिस से एक ऐसी घोषणा की है जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओवल ऑफिस से एक ऐसी घोषणा की है जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर जानकारी दी कि ईरान के साथ एक बड़े शांति समझौते (PEACE Agreement) की रूपरेखा लगभग तैयार हो चुकी है। इस ऐतिहासिक घटनाक्रम को लेकर वाशिंगटन डी.सी. में घंटों तक अटकलों का बाजार गर्म रहा, जिसके बाद राष्ट्रपति ने खुद इसकी पुष्टि की।

दुनिया के दिग्गज मुस्लिम नेताओं के साथ हुई 'महा-चर्चा'
राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि उन्होंने इस शांति समझौते को लेकर सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान सहित कई प्रभावशाली मुस्लिम देशों के नेताओं के साथ सकारात्मक बातचीत की है। इन देशों की सूची में यूएई, कतर, पाकिस्तान, तुर्की, मिस्र, जॉर्डन और बहरीन शामिल हैं। ट्रंप के अनुसार, शांति से संबंधित इस समझौता ज्ञापन (MoU) पर इन सभी देशों के साथ चर्चा की गई है।

इजराइल भी विश्वास में, जल्द होगी आधिकारिक घोषणा
ट्रंप ने स्पष्ट किया कि यह समझौता न केवल अमेरिका और ईरान, बल्कि सूची में शामिल अन्य देशों के बीच भी काफी हद तक तय हो चुका है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस सिलसिले में उन्होंने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से अलग से बात की है। समझौते के अंतिम पहलुओं और बारीकियों पर वर्तमान में चर्चा चल रही है और बहुत जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

खुल जाएगा 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज': दुनिया के लिए बड़ी राहत
इस समझौते का सबसे महत्वपूर्ण और चौंकाने वाला हिस्सा 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' (Strait of Hormuz) को खोलना है। वैश्विक तेल आपूर्ति और व्यापार के नजरिए से यह मार्ग बेहद संवेदनशील माना जाता है। ट्रंप ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि इस समझौते के कई तत्वों के साथ-साथ इस समुद्री मार्ग को भी खोल दिया जाएगा, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!