ब्रिटेन का ईरान पर कड़ा प्रहार, 70 व्यक्तियों और संगठनों पर लगाया प्रतिबंध

Edited By Updated: 01 Oct, 2025 07:07 PM

uk sanctions over 70 iranian individuals organizations

ब्रिटेन ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े 70 लोगों और संगठनों पर प्रतिबंध लगाया। इसमें 62 समूह और 9 व्यक्तियों को शामिल किया गया है। ईरान पर यह कार्रवाई स्नैपबैक मैकेनिज्म के तहत की गई, जिसे ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने सक्रिय किया।

London: ब्रिटेन ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े 70 लोगों और संगठनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। ब्रिटिश विदेश कार्यालय ने मंगलवार को कहा कि ईरान के हथियार विकसित करने को लेकर चिंताओं के बीच यह प्रतिबंध लगाया गया है। इस प्रतिबंधों में 62 समूहों और नौ लोगों को निशाना बनाया गया है। इससे पहले पिछले महीने ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने “स्नैपबैक मैकेनिज्म” को सक्रिय किया था ताकि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर संयुक्त राष्ट्र के सभी प्रतिबंधों को स्वतः पुनः लागू किया जा सके।

 

ई3 के नाम वाले तीनों राष्ट्रों ने उस समय कहा था कि ईरान ने 2015 के परमाणु समझौते से जानबूझकर किनारा कर लिया है, जिसके तहत इन उपायों को हटा लिया गया था। विदेश मंत्री यवेट कूपर ने कहा, "ईरान का परमाणु कार्यक्रम लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए गंभीर चिंता का विषय रहा है, क्योंकि यह वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा है।" उन्होंने कहा, “यह प्रतिबंध तेहरान को एक स्पष्ट संदेश देते हैं कि हम ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोकने के लिए हर आवश्यक कदम उठाते रहेंगे।" तेहरान अब हथियार-स्तर के यूरेनियम का संवर्धन कर रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!