Edited By Rohini Oberoi,Updated: 30 Apr, 2026 05:00 PM

शादियों के सीजन में डीजे का शोर अक्सर लोगों की परेशानी का सबब बनता है लेकिन यूपी के सुल्तानपुर में यह शोर बेजुबान पक्षियों के लिए जानलेवा साबित हुआ। बल्दीराय थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में एक बारात के दौरान बज रहे डीजे की तेज आवाज और कंपन...
140 Chickens Died : शादियों के सीजन में डीजे का शोर अक्सर लोगों की परेशानी का सबब बनता है लेकिन यूपी के सुल्तानपुर में यह शोर बेजुबान पक्षियों के लिए जानलेवा साबित हुआ। बल्दीराय थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में एक बारात के दौरान बज रहे डीजे की तेज आवाज और कंपन (Vibration) की वजह से एक पोल्ट्री फार्म की 140 मुर्गियों की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में डीजे संचालक के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस दिया है।
जानें पूरा मामला?
घटना 25 अप्रैल की है। दरियापुर गांव निवासी बब्बन विश्वकर्मा की बेटी की बारात कुड़वार से आई थी। बारात में डीजे बेहद ऊंची आवाज में बज रहा था। जैसे ही बारात साबिर अली के पोल्ट्री फार्म के पास पहुंची, संगीत का शोर और धमक इतनी बढ़ गई कि फार्म के भीतर मुर्गियां घबराकर इधर-उधर भागने लगीं।
वहीं फार्म मालिक साबिर अली का कहना है कि उन्होंने बारात में शामिल लोगों से आवाज कम करने की काफी मिन्नतें कीं लेकिन जश्न में डूबे लोगों ने उनकी एक न सुनी। शोर के सदमे (Cardiac Arrest/Stress) के कारण देखते ही देखते 140 मुर्गियों ने दम तोड़ दिया।
पुलिस की सख्त कार्रवाई
नुकसान से टूटे साबिर अली ने न्याय के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बल्दीराय पुलिस ने स्वतः संज्ञान (Suo Motu) लिया। पुलिस ने डीजे संचालक कवि यादव (निवासी परसीपुर) के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस मामले की वैज्ञानिक जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि क्या ध्वनि प्रदूषण का स्तर इतना अधिक था कि वह मुर्गियों की मौत का सीधा कारण बना।
यह भी पढ़ें: Jharkhand Accident: मातम में बदली शादी की खुशियां, बस-कार की जोरदार टक्कर में दादा-पोती की मौत, 5 घायल
ध्वनि प्रदूषण और बेजुबान
विशेषज्ञों के अनुसार मुर्गियां बहुत ही संवेदनशील होती हैं। अचानक होने वाला तेज शोर या कंपन उनमें 'पैनिक' पैदा कर देता है जिससे उनका दिल फेल हो सकता है। यह घटना ध्वनि प्रदूषण के नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के लिए एक बड़ी चेतावनी है।