रूस के ड्रोन हमले में डूबा यूक्रेन का सबसे बड़ा नौसैनिक जहाज सिम्फेरोपोल

Edited By Updated: 29 Aug, 2025 11:11 AM

ukraine largest naval ship simferopol sunk by russian drone attack

रूस और यूक्रेन संघर्ष में नया मोड़ आया है। रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यूक्रेनी नौसेना का सबसे बड़ा जहाज सिम्फरोपोल नौसैनिक ड्रोन हमले में डूब गया। यह लगुना-श्रेणी का जहाज था और डेन्यूब नदी के डेल्टा में टकराया। RT और TASS के अनुसार यह समुद्री...

इंटरनेशनल डेस्क: रूस और यूक्रेन के बीच 3 सालों से चल रहे संघर्ष में एक नया मोड़ आ गया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को घोषणा की है कि यूक्रेनी नौसेना का सबसे बड़ा जहाज सिम्फरोपोल, नौसैनिक ड्रोन हमले में डूब गया। बता दें यह जहाज रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और रडार के लिए बनाया गया था। रक्षा मंत्रालय के अनुसार यह लगुना-श्रेणी का जहाज यानी एक छोटा या मध्यम आकार का नौसेना जहाज है, जो ज्यादातर नदी, खाड़ी या तटीय इलाकों में काम करता है। वह हमले के बाद जाकर डेन्यूब नदी के डेल्टा में टकराया। यह क्षेत्र पूरी तरह से यूक्रेन के ओडेसा शहर के इलाके में आता है।

ड्रोन हमले में रुस को मिली सफलता

RT और TASS की रिपोर्ट (RT और TASS दो रुसी समाचार एजेंसियां हैं जो खबरें प्रकाशित करती हैं।) के अनुसार यह समुद्री ड्रोन का पहला सफल प्रयोग था, जिससे जहाज को मार गिराया गया। कुछ समय बाद यूक्रेनी अधिकारियों ने भी इस हमले की पुष्टि की है। कीव इंडिपेंडेंट (यूक्रेन की अंग्रेज़ी में प्रकाशित होने वाली समाचार वेबसाइट) ने यूक्रेनी नौसेना के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि इस हमले में एक चालक दल के सदस्य की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए है। आगे प्रवक्ता ने बताया कि " रुसी हमले के बाद की स्थिति से निपटने के लिए प्रयास जारी हैं। अधिकांश चालक दल सुरक्षित हैं और कई लापता नाविकों की तलाश अब भी चल रही है।"
 


सिम्फरोपोल नौसैनिक जहाज का इतिहास क्या है?

सिम्फरोपोल जहाज को साल 2019 में लॉन्च किया गया था और दो साल बाद यह यूक्रेनी नौसेना में शामिल हुआ। वारगोंजो टेलीग्राम चैनल के अनुसार यह साल 2014 के बाद से कीव द्वारा कमीशन किया गया अब तक का सबसे बड़ा जहाज था।

 

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!