Trump के आदेश पर अमेरिका ने उड़ाए ईरान के पुल, जवाब में ईरान ने खाड़ी देशों पर दागीं मिसाइलें

Edited By Updated: 17 Jul, 2026 09:22 AM

us airstrikes on iran intensify several more bridges targeted

पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में जारी अमेरिका और ईरान के बीच का युद्ध अब बेहद विनाशकारी मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी के बाद अमेरिकी वायुसेना ने ईरान के भीतर हवाई हमलों का दायरा बढ़ाते हुए उसके बुनियादी ढांचे...

US Iran War Infrastructure Attacks : पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में जारी अमेरिका और ईरान के बीच का युद्ध अब बेहद विनाशकारी मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी के बाद अमेरिकी वायुसेना ने ईरान के भीतर हवाई हमलों का दायरा बढ़ाते हुए उसके बुनियादी ढांचे (Infrastructure) को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। आज तड़के किए गए बड़े हमलों में ईरान के कई प्रमुख पुलों को तबाह कर दिया गया है। इसके जवाब में ईरान ने भी आक्रामक रुख अपनाते हुए बहरीन, कुवैत और कतर जैसे अमेरिकी सहयोगी देशों पर मिसाइलों की बौछार कर दी है। इस भीषण जवाबी कार्रवाई से पूरे खाड़ी क्षेत्र में युद्ध का खौफ फैल गया है।

अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने बताया कि आज तड़के किए गए हवाई हमलों में दर्जनों ठिकानों को निशाना बनाया गया। यह लगातार छठी रात थी जब अमेरिका ने ईरान पर हवाई हमले किए। इस बीच आज सुबह ईरान के एक और हमले की आशंका के बीच कतर ने दूसरी बार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की चेतावनी जारी की। 

PunjabKesari

वहीं पड़ोसी देश बहरीन में भी हवाई हमले के सायरन बजाए गए। कतर, ईरान युद्ध को समाप्त कराने के प्रयासों में पाकिस्तान के साथ एक प्रमुख मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। हालांकि होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान की पकड़ को लेकर वार्ता विफल हो गई है। कतर के गृह मंत्रालय ने बताया कि इससे पहले हुए एक हमले के दौरान मिसाइल को हवा में मार गिराए जाने के बाद उसके टुकड़े (छर्रे) गिरने से एक बच्चा घायल हो गया था। 

 

 

कतर में अधिकारियों ने ईरानी मिसाइलों की बौछार के बीच लोगों से सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की। ईरानी मिसाइलों को रोकने के लिए वायु रक्षा प्रणाली सक्रिय होने के दौरान लोगों ने आसमान में विस्फोटों की आवाजें सुनीं। इससे पहले ईरान ने देश में पुलों पर अमेरिका के रातभर किए गए हमलों के जवाब में बहरीन और कुवैत को भी निशाना बनाया था। 

PunjabKesari

ईरानी सरकारी टेलीविजन के अनुसार आज तड़के अमेरिका ने ईरान के दक्षिणी होर्मोजगान प्रांत में पुलों पर हवाई हमले किए जिनमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। इन हमलों में होर्मुज जलडमरूमध्य के तट पर स्थित बंदर खमीर शहर को भी निशाना बनाया गया। ईरानी सरकारी मीडिया ने बताया कि बीते दिन अमेरिकी हमले तेहरान और सेमनान प्रांत में भी किए गए। सेमनान ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल उत्पादन और अंतरिक्ष कार्यक्रम का प्रमुख केंद्र माना जाता है। 

 

 

पिछले महीने जिस अंतरिम युद्धविराम पर सहमति बनी थी वह अब समाप्त हो चुका है। इसके बाद से होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं। जब अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू किया था तब तेहरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को समुद्री यातायात के लिए प्रभावी रूप से बंद कर दिया था। 

यह भी पढ़ें: US में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों के लिए चिंताजनक खबर: खत्म हो गया दशकों पुराना नियम, ट्रंप के New Visa Rule ने उड़ाई नींद

इस कदम से तेल, उर्वरक और कई अन्य वस्तुओं की कीमतें न केवल क्षेत्र में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी तेजी से बढ़ गई थीं और इससे वार्ता में ईरान की स्थिति मजबूत हो गई। अमेरिकी जनता को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि युद्ध में अमेरिका का पलड़ा भारी है। उन्होंने कहा, हम ईरान में भी बड़ी जीत हासिल कर रहे हैं और बहुत जल्द इसके नतीजे आपको दिखाई देंगे। 

PunjabKesari

ईरानी सेना के खातम अल-अंबिया केंद्रीय मुख्यालय के प्रवक्ता कर्नल इब्राहिम जुल्फिकारी ने चेतावनी दी कि यदि अमेरिका ईरान के पुलों और बिजली संयंत्रों पर हमला करने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनियों पर अमल करता है तो ईरान क्षेत्र में बुनियादी ढांचों पर बड़े पैमाने पर हमले कर सकता है। 

PunjabKesari

हाल के दिनों में राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर ईरान के बिजलीघरों और पुलों को निशाना बनाने की चेतावनी दोहरायी है ताकि तेहरान को होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपनी पकड़ कमजोर करने के लिए मजबूर किया जा सके। अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकेबंदी भी दोबारा लागू कर दी है ताकि उसके कच्चे तेल के निर्यात को रोका जा सके। 

समुद्री आंकड़ों का विश्लेषण करने वाली संस्था लॉयड्स लिस्ट इंटेलिजेंस के अनुसार महीने की शुरुआत में होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले मालवाहक जहाजों की साप्ताहिक आवाजाही में लगभग एक-चौथाई की गिरावट दर्ज की गई थी। यह गिरावट हाल के तीव्र जवाबी हमलों से पहले ही आ गई थी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!