अमेरिका सरकार ने 1900वीं सदी के बाद पहली बार तेल रॉयल्टी दर बढ़ाई

Edited By Updated: 16 Apr, 2022 10:40 AM

us president biden increases oil royalty rate

अमेरिका के आंतरिक मंत्रालय ने बताया कि वह देश के राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन में पहली बार देश में सार्वजनिक तेल और गैस खनन का पट्टा...

 वॉशिंगटन: अमेरिका के आंतरिक मंत्रालय ने बताया कि वह देश के राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन में पहली बार देश में सार्वजनिक तेल और गैस खनन का पट्टा बेचने की ओर कदम बढ़ा रहा है लेकिन कंपनियों के लिए रॉयल्टी की दर बढ़ाई जाएगी। मंत्रालय ने बताया कि अब नए पट्टे के लिए रॉयल्टी की दर को 12.5 प्रतिशत से बढ़ाकर कर 18.75 प्रतिशत कर दिया गया है। यह 50 प्रतिशत की वृद्धि है।

 

संघीय सरकार ने 1900 सदी की शुरुआत के बाद पहली बार रॉयल्टी की दरों में वृद्धि की है। उल्लेखनीय है कि बाइडन ने जनवरी 2021 में राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के महज एक सप्ताह के बाद नए पट्टे जारी करने की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया था। बहरहाल, लुइसियाना के संघीय न्यायाधीश ने इसकी बिक्री बहाल करने का आदेश जारी करते हुए कहा था कि आंतरिक मंत्रालय के अधिकारियों ने उन्हें रद्द करने के लिए कोई ‘‘तार्किक जवाब''नहीं दिया है।

 

गौरतलब है कि शुक्रवार का फैसला बाइडेन पर अमेरिकी कच्चे तेल के उत्पादन में वृद्धि करने और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों को कम करने को लेकर विपक्षी पार्टी रिपब्लिकन द्वारा बनाए गए दबाव के बाद आया है क्योंकि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी और यूक्रेन युद्ध की वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पहले ही दबाव है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!