11 माह से लापता मचाडो को नोबेल सम्मान! ओस्लो में प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द, बेटी लेगी पुरस्कार

Edited By Updated: 10 Dec, 2025 04:50 PM

venezuela s machado won t attend nobel peace prize ceremony

वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो नोबेल शांति पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं होंगी। ओस्लो में होने वाले कार्यक्रम में उनकी बेटी पुरस्कार प्राप्त करेगी। मचाडो पिछले 11 महीनों से सार्वजनिक रूप से नहीं दिखीं। लोकतांत्रिक संघर्ष के लिए...

International Desk: नोबेल संस्थान के प्रमुख ने कहा कि शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना मचाडो बुधवार को ओस्लो में होने वाले पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं होंगी। संस्थान के निदेशक क्रिस्टियन बर्ग हार्पविकेन ने सार्वजनिक प्रसारक एनआरके को बताया कि वेनेजुएला की विपक्षी नेता समारोह के दिन नॉर्वे की राजधानी में मौजूद नहीं हैं और उनकी बेटी मचाडो की ओर से पुरस्कार प्राप्त करेंगी।

 

एक दिन पहले मचाडो के शामिल होने की पुष्टि करने के लिए बुलाई गयी प्रेस कॉन्फ्रेंस भी रद्द कर दी गई थी। वह आखिरी बार 11 महीने पहले सार्वजनिक रूप से दिखाई दी थीं। वेनेजुएला में लोकतांत्रिक परिवर्तन के लिए किए गए उनके संघर्ष के सम्मान में 58 वर्षीय मचाडो को शांति पुरस्तार दिये जाने की घोषणा 10 अक्टूबर को की गई। उन्हें एक ऐसी महिला के रूप में वर्णित किया गया है जो ‘बढ़ते अंधकार के बीच लोकतंत्र की लौ को जलाए रखे हुए हैं'। 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!