पुतिन से बातचीत करने शी जिनपिंग जाएंगे रूस, यूक्रेन जंग समाप्ति पर हो सकती है चर्चा

Edited By Updated: 18 Mar, 2023 01:56 PM

xi jinping will go to russia to hold talks with putin to end ukraine war

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सोमवार से रूस की यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वह अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ अहम बातचीत करेंगे और....

बीजिंग: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सोमवार से रूस की यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वह अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ अहम बातचीत करेंगे और वह यूक्रेन में जंग को खत्म करने के लिए शांति वार्ता की पैरवी कर सकते हैं। वहीं अमेरिका ने शी-पुतिन की बैठक से पहले कहा कि वह यूक्रेन में संघर्ष विराम के आह्वान का विरोध करेगा। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने एक संक्षिप्त घोषणा में कहा, ‘‘ रूसी संघ के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर राष्ट्रपति चिनफिंग 20 से 22 मार्च तक रूस की राजकीय यात्रा करेंगे।'' चिनफिंग की यात्रा को पश्चिमी राजधानियों में बीजिंग द्वारा पुतिन के समर्थन के एक शक्तिशाली संकेत के रूप में देखा जाएगा। नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (NPC) के इस महीने की शुरुआत में राष्ट्रपति जिनपिंग के पांच साल के तीसरे कार्यकाल का समर्थन करने के बाद उनकी यह पहली विदेश यात्रा होगी।

 

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म करने को लेकर क्या जिनपिंग शांति वार्ता की पैरवी करेंगे या नहीं, इस बाबत पूछे गए सवालों का चीन के विदेश मंत्रालय के एक अन्य प्रवक्ता वांग वेनबिन ने पत्रकारों को जवाब दिया, “ हम हमेशा मानते हैं कि संघर्षों और विवादों को सुलझाने का एकमात्र तरीका राजनीतिक संवाद है।” इस हफ्ते के शुरू में चीन की मदद से सऊदी अरब और ईरान के बीच एक समझौता हुआ और दोनों देश अपनी कटुता को खत्म करने पर राज़ी हुए तथा उनके बीच राजनयिक रिश्ते बहाल हुए। इस घटनाक्रम के बाद जिनपिंग की यह यात्रा हो रही है। बीजिंग ने यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा नहीं की है और मॉस्को के साथ अपने करीबी राजनीतिक, व्यापारिक और सैन्य रिश्ते कायम रखे हैं।

 

मॉस्को में भी रूस की सरकार ने जिनपिंग की यात्रा की घोषणा करते हुए कहा कि दोनों नेता "रूस और चीन के बीच व्यापक साझेदारी और रणनीतिक बातचीत के संबंध में भविष्य से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।" रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास' की शुक्रवार की खबर के अनुसार, दोनों पक्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रूस और चीन के बीच सहयोग को बढ़ाने के तरीकों पर विचारों का आदान प्रदान भी कर सकते हैं। रूस की समाचार एजेंसी ने यह भी जानकारी दी है कि चीन के नेता की यात्रा के दौरान कई अहम द्विपक्षीय दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर भी किए जाएंगे। इस घोषणा से एक दिन पहले चीन के विदेश मंत्री छिन कांग ने अपने यूक्रेन के समकक्ष दमित्रो कुलेबा से बातचीत की थी। इस दौरान गांग ने मॉस्को और कीव के बीच शांति वार्ता का आह्वान किया था। चीन के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, कांग ने उम्मीद व्यक्त की कि यूक्रेन और रूस के बीच संवाद और बातचीत के लिए दरवाजा खुला रखेंगे और राजनीतिक समाधान के लिए दरवाजा बंद नहीं करेंगे।  

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!