अमरनाथ यात्रा : जम्मू से 678 श्रद्धालुओं का नया जत्था रवाना

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Jul, 2017 11:54 AM

a new group of 678 pilgrims departed from jammu

वार्षिक अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या कम होती जा रही है। मंगलवार को जम्मू से 678 यात्रियों का जत्था दक्षिण कश्मीर के बालटाल और पहलगाम - नुनवान आधार शिवरों की ओर रवाना हुआ।

पहलगाम : वार्षिक अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या कम होती जा रही है। मंगलवार को जम्मू से 678 यात्रियों का नया जत्था दक्षिण कश्मीर के बालटाल और पहलगाम - नुनवान आधार शिवरों की ओर रवाना हुआ। यात्रियों के इस जत्थे में 454 पुरुष, 125 महिलाएं और 99 साधु शामिल थे, जिन्हें 24 छोटे बड़े वाहनों में कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया गया। बालटाल और पहलगाम आधार शिविर की ओर रवाना हुए यात्रियों के हौसले बुलंद हैं।

 

यात्रियों के अनुसार पवित्र गुफा में भगवान शिव बाबा बर्फानी के रूप में विराजमान होते हैं। यह अलग बात है कि बाबा अंतर्ध्यान हो जाते हैं। लेकिन बाबा बर्फानी के दर्शन मात्र से ही भक्त का कल्याण हो जाता है। इसी तरह गुजरात से आए श्रद्धालुओं शिव दास, रामभाई और कल्याण देसाई ने कहा कि अमरनाथ यात्रा करना उनका सौभाग्य है। वे खुद को भाग्यशाली समझते हैं, जिन्हें बाबा बर्फानी बार-बार अमरनाथ यात्रा के लिए बुलाते हैं परिस्थिति चाहे कितने भी दुर्गम हो, शिव भक्तों की आस्था ही उन्हें हर कठिनाइयां झेलने को प्रेरित करती हैं। यही कारण है कि इस वर्ष भी अमरनाथ यात्रा के दौरान 2 प्रमुख हादसे शिव भक्तों के कदमों को डगमगा नहीं सके।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!