कश्मीर में शीतलहर जारी, तापमान शून्य से नीचे

Edited By Updated: 19 Jan, 2020 06:30 PM

cold wave continues in kashmir temperature below zero

कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी है और न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया जिसके कारण सुबह सड़कों पर बर्फ की एक पतली परत सी जम गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार की सुबह घाटी में धूप खिलने से स्थानीय लोगों को ठ‍ंड से थोड़ी राहत...

श्रीनगर: कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी है और न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया जिसके कारण सुबह सड़कों पर बर्फ की एक पतली परत सी जम गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार की सुबह घाटी में धूप खिलने से स्थानीय लोगों को ठ‍ंड से थोड़ी राहत मिली।

PunjabKesari

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि कश्मीर घाटी और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया जिसके कारण सड़क पर पाला जम गया और मोटरसाइकिल चालकों और अन्य आने जाने वालों को असुविधा का सामना करना पड़ा। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.8 डिग्री से दर्ज किया गया। दक्षिणी कश्मीर स्थित काजीगुंड में पारा शून्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पर्यटन स्थल पहलगाम का तापमान शून्य से 13.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया जो कि शनिवार को दर्ज किए तापमान से कम था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!