साम्बा सड़क हादसे में घायलों से मिले पूर्व मंत्री मंजीत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Aug, 2017 05:36 PM

former minister manjit  meets injured in samba road accident

प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व मंत्री मंजीत सिंह ने आज जम्मू के राजकीय मैडीकल कॉलेज में जाकर साम्बा सड़क हादसे में घायल हुए बच्चों व अन्य लोगों से भेंट की तथा उनका कुशलक्षेम पूछा।

साम्बा : प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व मंत्री मंजीत सिंह ने आज जम्मू के राजकीय मैडीकल कॉलेज में जाकर साम्बा सड़क हादसे में घायल हुए बच्चों व अन्य लोगों से भेंट की तथा उनका कुशलक्षेम पूछा। सनद रहे कि बुधवार सुबह साम्बा के बार्डर रोड में हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 2 दर्जन से अधिक घायल हो गए थे जिनमें से अधिकांश का उपचार जी.एम.सी. में चल रहा है। 

 

मंजीत ने घायलों से बातचीत कर हादसे की जानकारी ली व वहां मौजूद घायलों के परिजनों से भी बातचीत की। उन्होंने सरकार से कहा कि वह घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार प्रदान करे व उनकी आर्थिक मदद भी करे। इसके साथ ही उन्होंने हादसे में मारे गए विद्यार्थियों व अन्य लोगों की अकाल मौत पर दुख जताया तथा उनकी आत्मिक शांति की प्रार्थना की। 

 

कांग्रेस महासचिव ने जी.एम.सी. में उपचाराधीन साम्बा के भाजपा विधायक डा. देवेन्द्र मन्याल का भी हाल-चाल जाना, जो आज उस समय घायल हो गए थे जब हादसे में मारे गए युवक की अंत्येष्टि के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने उनके वाहन पर पथराव कर दिया था। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!