ताजा बर्फबारी से कश्मीर में बड़ी ठंड, गुलमर्ग में पारा शून्य से 8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Edited By rajesh kumar,Updated: 22 Jan, 2020 11:37 AM

fresh snowfall in pahalgam gulmarg kashmir

कश्मीर के गुलमर्ग के विश्व प्रसिद्ध स्काई रिजॉटर्, पहलगाम और राज्य के अन्य भागों में मंगलवार सुबह से हल्की बर्फबारी हो रही है जिससे यहां का तापमान सर्द बना हुआ है। कश्मीर घाटी में हालांकि रात के तापमान में सुधार हुआ है जबकि अगले 24 घंटों में यहां...

श्रीनगर: श्रीनगर समेत कश्मीर के कुछ इलाकों में रात में फिर से बर्फबारी हुई जिससे बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि कश्मीर के ऊंचाई वाली अधिकतर जगहों और कुछ मैदानी इलाकों में बुधवार को ताजा बर्फबारी हुई। उन्होंने कहा कि गुलमर्ग और पहलगाम में भी बर्फ गिरी। अधिकारी ने बताया कि बर्फबारी और बादल घिरे रहने के कारण श्रीनगर में बुधवार को न्यूनतम तापमान में इजाफा देखा गया।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं पहलगाम में यह शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग में शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। गुलमर्ग कश्मीर घाटी में सबसे अधिक सर्द स्थान रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिन घाटी में मुख्यत: शुष्क एवं सर्द मौसम रहने का पूर्वानुमान जताया है।  

PunjabKesari

वहीं इससे पहले मंगलवार को कश्मीर के गुलमर्ग के विश्व प्रसिद्ध स्काई रिजॉटर्, पहलगाम और राज्य के अन्य भागों में बर्फबारी हुई, जिससे यहां का तापमान सर्द बना हुआ है। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण यहां अगले 24 घंटे में हल्के से मध्यम स्तर तक हिमपात के आसार हैं। उन्होंने कहा गुरुवार तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है जबकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार से बर्फबारी के आसार हैं। उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में दो इंच तक बर्फबारी हुई है जिसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कोंगडोरी और अपरवात में भी मध्यम से भारी हिमपात हुआ है। स्काई रिजॉटर् में रात का तापमान सोमवार की तुलना में पांच डिग्री सुधरा और माइनस आठ डिग्री रहा। 

PunjabKesari

होटल के एक कर्मचारी ने बताया कि सुबह से हिमपात के कारण पर्यटक इसका मजा ले रहे हैं जहां कई फीट तक बफर् जमी हुई है। श्रीनगर में भी सुबह से ताजा बर्फबारी के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ जहां घरों की छत, पेड़, बिजली के खंबे, मैदानी इलाके और सड़के बफर् की चादरों से ढकी हुई है। न्यूनतम तापमान में हालांकि थोड़ी गिरावट देखी गई। मौैसम विभाग के प्रवक्ता ने कहा यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा जो पहले माइनस 2.4 डिग्री था। पहलगाम में भी पांच इंच तक बफर् जमी रही जिसके कारण तापमान ठंडा रहा लेकिन रात का तापमान सामान्य रहा।

PunjabKesari

पहलगाम में रात का तापमान माइनस 3.9 डिग्री दर्ज किया गया। चंदनवारी सहित पहलगाम के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई जबकि बाबा अमरनाथ गुफा और इसके आसपास के क्षेत्रों में मध्यम हिमपात हुआ। उत्तर कश्मीर के अन्य भागों में भी ताजा बर्फबारी हुई जबकि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के कुछ स्थानों पर भी हिमपात हुआ। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!