कश्मीरी विस्थापित कर्मचारियों को 15 तक पारगमन आवास की भूमि सौंपी जाए: उपराज्यपाल

Edited By Updated: 07 Dec, 2019 05:33 PM

kashmir displaced employees land accommodation 15 lt governor

उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने सिविल सचिवालय में शुक्रवार को हुई बैठक में अधिकारियों को कश्मीरी विस्थापितों के लिए 15 दिसम्बर तक पारगमन आवास के लिए चिन्हित की गई जमीन को सौंपने के निर्देश दिए...

जम्मू(कमल): उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने सिविल सचिवालय में शुक्रवार को हुई बैठक में अधिकारियों को कश्मीरी विस्थापितों के लिए 15 दिसम्बर तक पारगमन आवास के लिए चिन्हित की गई जमीन को सौंपने के निर्देश दिए।

PunjabKesari

उप राज्यपाल एक बैठक के दौरान आपदा प्रबंधन, राहत, पुनर्वास, औऱ पुनर्निर्माण विभआग के कामकाज की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में कश्मीरी प्रवासियों 1947, 1965 औऱ 1971 और पश्चिम पाकिस्तान के शरणार्थियों के विस्थापित लोगो के लिए राहत और पुनर्वास लाभ पर विस्तृत चर्चा हुई। कश्मीरी प्रवासियों के कर्मचारियों के पारगमन आवास पर उपराज्यपाल ने अधिकारियों को 15 दिसम्बर तक पहचान की गई भूमि सौंपने का निर्देश दिया और एक महीने के भीतर आवास के लिए शेष भूमि की पहचान करने के लिए कहा।

लंबित भर्ती को 31 जनवरी तक पूरा करने के निर्देश: उपराज्यपाल
उन्होंन आगे भर्ती एजैंसियों को कश्मीरी प्रवासियों के लिए अधिसूचित सभी पदों के लिए लंबित भर्ती को 31 जनवरी तक पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उपराज्यपाल ने विस्थापित व्यक्तियों के सभी लंबित राहत मामलों की शीघ्र मंजूरी औऱ जनवरी तक सभी पात्र मामलों को पूरा करने को कहा। सीमावर्ती बंकरों के निर्माण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए उप राज्यपाल ने सीमावर्ती क्षेत्रों में गोलाबारी के दौरान लोगों को सुरक्षित आश्रय प्रदान करने केलिए बंकरों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने को कहा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!