छात्र ओंकार सिंह को राष्ट्रपति ने किया बाल शक्ति पुरस्कार से सम्मानित

Edited By Updated: 25 Jan, 2020 02:26 PM

student omkar singh honored with bal shakti puraskar

बी.एस.एफ. सीनियर सैकेंडरी स्कूल के छात्र ओंकार सिंह को 22 जनवरी, 2020 को राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा विद्वानों के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियों के लिए बाल शक्ति पुरस्कार-2020 से सम्मानित किया गया है। 12 से 18 आयु...

जम्मू(आशू): बी.एस.एफ. सीनियर सैकेंडरी स्कूल के छात्र ओंकार सिंह को 22 जनवरी, 2020 को राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा विद्वानों के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियों के लिए बाल शक्ति पुरस्कार-2020 से सम्मानित किया गया है। 12 से 18 आयु वर्ग के 9 बच्चों ने नवाचार, समाज सेवा, विद्वानों, खेल, कला और संस्कृति एवं बहादुरी के क्षेत्र में पुरस्कार जीते।

बाल शक्ति पुरस्कार में ओंकार सिंह को 1,00,000 रुपए का नकद पुरस्कार, एक टैबलेट, एक पदक, एक प्रमाण-पत्र और एक प्रशस्ति-पत्र दिया गया है। उनकी असाधारण उपलब्धि को देखते हुए बी.एस.एफ. के डी.जी. एफ.एच.क्यू. नई दिल्ली ने उन्हें 25,000 रुपए के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। ओंकार सिंह ने 12 साल की उम्र में अपनी पहली पुस्तक व्हैन द टाइम स्टॉप्स लिखी थी।

ओंकार सिंह 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड का भी हिस्सा होंगे और प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करने का अवसर मिलेगा। स्कूल के अध्यक्ष एन.एस. जम्वाल, आई.जी. बी.एस.एफ. जम्मू आर. हरदीप सिंह डी.आई.जी./पी.एस.ओ. जम्मू डा. एस.के. शुक्ला, पिं्रसीपल बी.एस.एफ. स्कूल जम्मू और स्टाफ के सदस्यों ने उसकी उपलब्धि पर गर्व एवं खुशी व्यक्त की है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!