शादी में नहीं मिली शराब, नाराज पड़ोसियों ने दूल्हा-दुल्हन समेत परिवार को जमकर पीटा

Edited By Updated: 02 Apr, 2026 12:04 AM

denied alcohol at wedding enraged neighbors brutally beat bride groom and the

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में शादी की खुशी में शराब नहीं पिलाने को लेकर कुछ पड़ोसियों ने दूल्हा-दुल्हन सहित एक परिवार के सदस्यों की कथित तौर पर पिटाई कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोन थाना क्षेत्र के...

नेशनल डेस्क : मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में शादी की खुशी में शराब नहीं पिलाने को लेकर कुछ पड़ोसियों ने दूल्हा-दुल्हन सहित एक परिवार के सदस्यों की कथित तौर पर पिटाई कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोन थाना क्षेत्र के पाटई गांव में मंगलवार रात हुई इस घटना में दूल्हे के परिवार के कुछ सदस्य घायल हुए है।

परिवार के सदस्यों ने यह आरोप भी लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपी पक्ष घरेलू सामान के साथ रुपये भी लूट ले गए। नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) मनीष यादव ने पत्रकारों को बताया कि पटाई गांव के रहने वाले महेश जाटव की 30 मार्च को शादी हुई थी और इस खुशी में उनके पड़ोसियों ने शराब पिलाने को कहा, जिसे लेकर विवाद हुआ था। उन्होंने बताया कि दूल्हे ने शराब के रुपये देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ही पक्षों में मारपीट हो गई। यादव ने बताया कि घायलों की चिकित्सकीय जांच कराई गई और पुलिस जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

महेश जाटव की मां शीला जाटव ने पत्रकारों से कहा कि दुल्हन के आने के बाद घर में रस्में चल रही थीं कि इसी दौरान कुछ पड़ोसी आ गये और महेश से शराब के लिए रुपये मांगने लगे। उन्होंने कहा कि इसी को लेकर विवाद हो गया और फिर पड़ोसियों ने उनके परिवार के सदस्यों की पिटाई कर दी।

शीला ने आरोप लगाया कि बीच-बचाव करने के दौरान पड़ोसियों ने उनकी, उनके पति और महेश की दुल्हन को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं, वे घरेलू सामान के साथ घर पर रखे कुछ रुपये भी लूट ले गए। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!