Edited By ,Updated: 21 Mar, 2016 11:20 AM
भारतीय त्यौहारों में होली चार प्रमुख पर्वों में से सबसे प्रमुख पर्व है। होली का जितना प्रभाव भारतीय समाज पर है उससे कई गुणा ज्यादा होली का महत्व तंत्र शास्त्र में बताया गया है।
भारतीय त्यौहारों में होली चार प्रमुख पर्वों में से सबसे प्रमुख पर्व है। होली का जितना प्रभाव भारतीय समाज पर है उससे कई गुणा ज्यादा होली का महत्व तंत्र शास्त्र में बताया गया है। इसके अनुसार होली के दिन कुछ खास उपाय करने से मन चाहे व्यक्ति को अपने वश में किया जा सकता है।
होली के दिन सर्वाधिक रूप से काली हल्दी का प्रयोग किया जाता है। जिस को अभिमंत्रित करके तथा रंग में मिला कर आप पर उपयोग किया जा सकता है। यह अभिचार कर्म कैसे होता है आईए जानते हैं इसके बारे में
यह अभिचार कर्म करने हेतू सम्मोहन क्रिया का इस्तेमाल किया जाता है। इस कर्म हेतू रविवार का दिन चुना जाता है। शुभ मुहूर्त देखकर बाजार से काली हल्दी को घर लाया जाता है। इस हल्दी को कोरे कपड़े पर रखकर स्थापित किया जाता है तथा षडोशपचार से पूजन किया जाता है। होलिका दहन वाले दिन होली का कण्डा घर पर लाकर विधिवत घर पर होली जलाई जाती है साथ-साथ उस काली हल्दी की भी पूजा की जाती है तत्पश्चात
ॐ शं सम्मोहनाय फट् स्वाहा
इस मंत्र से काली हल्दी को अभिमंत्रित किया जाता है तत्पश्चात धुलंडी वाले दिन उसे रंगों में मिलाकर जिसे वश में करना हो उस पर रंग लगाया जाता है। थोड़े ही दिनों में व्यक्ति आपके वश में आने लगता है और चाह कर भी छुटकारा नहीं पा सकता।
आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com