मतदाताओं सूचियों में नाम दर्ज करवाने के लिए नया सॉफ्टवेयर होगा विकसित : खट्टर

Edited By ,Updated: 26 Jan, 2015 03:14 AM

article

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि प्रदेश में 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करने के लिए नया सॉफ्टवेयर विकसित किया.....

कैथल (गौरव): मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि प्रदेश में 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करने के लिए नया सॉफ्टवेयर विकसित किया जाएगा जिसके तहत बना सर्वे अपने आप मतदाता सूची में नाम दर्ज हो जाएगा। इसको विकसित करने के लिए सूचना प्रोद्यौगिकी विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री आज देर सायं 26 जनवरी को कैथल में होने वाले राज्य स्तरीय गणतंत्रता दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शामिल होने कैथल पहुंचे थे। इस अवसर पर उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं व इसके पश्चात कार्यकत्र्ताओं से रू-ब-रू हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब बेटियां माता-पिता एवं परिवार पर किसी प्रकार का बोझ नहीं बनेंगी। प्रदेश सरकार ने बेटियों की शिक्षा और शादी तक का खर्च वहन करने का संकल्प लिया है। प्रदेश में महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कालेज व स्कूल खोले जाएंगे तथा इनमें शौचालयों का निर्माण भी प्राथमिकता के आधार पर होगा। सरकारी नौकरियों में भी महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। कौशल विकास में बालिकाओं को विशेष महत्व देते हुए उन्हें ऐसा प्रशिक्षण दिया जाएगा कि वे आत्मनिर्भर बन सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी को पानीपत के राष्ट्रीय कार्यक्रम से बेटी बचाने का जो संदेश दिया है, उसे लेकर हरियाणा सरकार काफी गम्भीर है।

उन्होंने कहा कि गुजरात में अप्रवासी भारतीय सम्मेलन में हरियाणा मूल के अप्रवासी भारतीयों से मिले हैं और उन्हें पूर्ण उम्मीद है कि प्रदेश में अधिक निवेश की सम्भावनाएं बढ़ेंगी। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं का आह्वान किया कि वे पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियां जन-जन तक पहुंचाएं व लोगों को पार्टी से जोड़ें। इस अवसर पर सांसद राजकुमार सैनी, विधायक कुलवंत बाजीगर, विधायक दिनेश कौशिक, ओ.एस.डी. मीडिया राजकुमार भारद्वाज, डी.सी. के.एम. पांडुरंग, एस.पी. कृष्ण मुरारी, एस.पी. सिक्योरिटी पंकज नैन, जिलाध्यक्ष राजपाल तंवर, पूर्व विधायक लीला राम, सुरेश नौच, अशोक गोयल, प्रीतम सिंह गुहणा, पाला राम सैनी, अरुण वर्मा, नरेश मित्तल, राव सुरेंद्र सिंह, धर्मपाल शर्मा, अरुण सर्राफ, संजय भारद्वाज, धीरेंद्र क्योड़क और राजेंद्र स्लेटी आदि मौजूद थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!