Edited By PTI News Agency,Updated: 22 May, 2023 09:21 AM
बेंगलुरु, 21 मई (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री का पद संभालने के एक दिन बाद सिद्धरमैया ने रविवार को बेंगलुरु पुलिस से उनके लिए ''जीरो ट्रैफिक प्रोटोकॉल'' वापस लेने को कहा।
बेंगलुरु, 21 मई (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री का पद संभालने के एक दिन बाद सिद्धरमैया ने रविवार को बेंगलुरु पुलिस से उनके लिए 'जीरो ट्रैफिक प्रोटोकॉल' वापस लेने को कहा।
सिद्धरमैया ने कहा कि लोगों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने यह फैसला किया है।
सिद्धरमैया ने ट्वीट किया, ‘‘ मैंने बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त से मेरे वाहनों की आवाजाही के लिए 'जीरो ट्रैफिक प्रोटोकॉल' वापस लेने के लिए कहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने यह फैसला उस हिस्से से यात्रा करने वाले लोगों को हो रही दिक्कतों को देखने के बाद लिया है, जहां 'जीरो ट्रैफिक' के कारण प्रतिबंध लागू रहता है।’’
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।