महिला लेबर ने प्रमुख औद्योगिक ईकाई पर लगाए आरोप, कहा- मांगें नहीं मानी तो करेंगे उग्र प्रदर्शन

Edited By Neetu Bala,Updated: 01 Mar, 2024 07:33 PM

women labor accuses major industrial unit says if demands are not met

कठुआ की एक प्रमुख औद्योगिक ईकाई की लेबर ने जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध कर प्रदर्शन किया।

कठुआ: कठुआ की एक प्रमुख औद्योगिक ईकाई की लेबर ने शुक्रवार तड़के जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध कर अपनी जायज मांगों को मनाने के लिए प्रदर्शन किया। मिली जानकारी के अनुसार प्रदर्शन करने वाली महिलाओं एवं अन्य कर्मचारियों ने इकाई पर उनके ऊपर 12 घंटे काम करने के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। प्रदर्शन कर रही महिलाओं में से एक वनिता देवी ने कहा कि उनके सुपरवाइजर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सुबह की ड्यूटी हो या रात की ड्यूटी हो 12 घंटे की ड्यूटी करनी है तो इकाई के अन्दर आने की अनुमति है, अन्यथा घर वापस जाने के लिए बोला जा रहा है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि उन्हें रात के वक्त ड्यूटी करने के लिए भी मजबूर किया जा रहा है। हम सभी परिवार वाली महिलाएं हैं और हमें अपना परिवार भी देखना होता है, लेकिन औद्योगिक इकाई का प्रबंधन हमारी बात सुनने के लिए तैयार नहीं है।

मांगे न मानने पर आन्दोलन करने की चेतावनी

इन महिलाओं ने कहा कि वह पिछले दो दशकों से यहां काम कर रही हैं, लेकिन इस प्रकार की मुश्किलें कभी नहीं आई हैं, मगर अब न जाने क्यों हमें रात की ड्यूटी तथा 12-12 घंटे की ड्यूटी करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इन महिलाओं ने कहा कि न तो वे रात की ड्यूटी करेंगी और न ही 12 घंटे ड्यूटी देंगी। हमारी मांगें जायज हैं इसलिए प्रबंधन हमारी इन मांगों को माने अन्यथा हम उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध कर किया प्रदर्शन

जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध होने की सूचना मिलने पर कठुआ पुलिस की एक टीम ने ए.एस.आई. सुखदेव के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझा कर जाम खुलवाया। ऊधर, इकाई के प्रबंधन ने कहा कि वह किसी को रात्रि ड्यूटी या 12 घंटे की ड्यूटी के लिए मजबूर नहीं कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः- Kangana Ranaut ने Twitter पर कह दिया कुछ ऐसा कि यूजर्स ने जमकर निकाली भड़ास

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!