साल 2017 हो सकता है तीन सबसे गर्म वर्षो में शामिल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Dec, 2017 03:53 PM

2017 set to be one of top three hottest years on record

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) के अनुसार 2017 अब तक के रिकार्ड में तीन सबसे गर्म वर्षो में शामिल हो सकता है। शोधकर्ताओं के अनुसार वर्ष 2017 के शुरुआती ग्यारह महीनों के दौरान दुनिया के ज्यादातर भूभाग और समुद्री सतह का तापमान औसत से अधिक रहा...

वाशिंगटनः विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) के अनुसार 2017 अब तक के रिकार्ड में तीन सबसे गर्म वर्षो में शामिल हो सकता है। शोधकर्ताओं के अनुसार वर्ष 2017 के शुरुआती ग्यारह महीनों के दौरान दुनिया के ज्यादातर भूभाग और समुद्री सतह का तापमान औसत से अधिक रहा। इस हिसाब से यह 2016 और 2015 के बाद तीसरा सबसे गर्म वर्ष बन सकता है।

नासा और यूरोपियन सैंटर फॉर मीडियम रेंज वेदर फोरकास्ट के आंकड़ों के मुताबिक यदि दिसंबर, 2016 से नवंबर, 2017 तक के औसत तापमान को देखा जाए तो यह दूसरा सबसे गर्म साल था। अमरीका के नैशनल ओशियनिक एंड एट्मास्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (एनओएए) के मुताबिक इस साल का नवंबर अब तक के रिकार्ड का पांचवां सबसे गर्म नवंबर था। यहां तक कि आर्कटिक की कुछ जगहों पर भी नवंबर में तापमान अक्तूबर के मुकाबले छह डिग्री सेल्सियस तक अधिक था।

विश्व मौसम विज्ञान संगठन अब एनओएए, नासा और ब्रिटेन के मेट ऑफिस हेडली सेंटर एंड क्लाइमैट रिसर्च यूनिट के आंकड़ों से 2017 के समेकित तापमान की रैंकिंग करेगा। डब्ल्यूएमओ के वैज्ञानिक उमर बडौर ने कहा, '1970 के अंत से प्रत्येक साल पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है, जो काफी चिंताजनक है। तापमान बढ़ने के कारण प्राकृतिक आपदाएं बढ़ी हैं जिससे हमें सामाजिक और आर्थिक दोनों तरह का नुकसान हुआ है।'

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!