अमीर बनना चाहते हैं तो आप में होनी चाहिए ये 20 आदतें

Edited By ,Updated: 10 Oct, 2015 02:59 PM

20 habits of the rich people

हम सब अमीर बनना चाहते हैं। उनका लाइफस्टाइल हमें आकर्षित करता है। हम भी उनके जैसा बनना और दिखना चाहते हैं। लेकिन हम में ज्यादातर लोग यह नहीं जानते कि ...

हम सब अमीर बनना चाहते हैं। उनका लाइफस्टाइल हमें आकर्षित करता है। हम भी उनके जैसा बनना और दिखना चाहते हैं। लेकिन हम में ज्यादातर लोग यह नहीं जानते कि उनके जैसा बनने के लिए हमें क्या रास्ता अपनाना पड़ेगा। इन अमीर लोगों की ऐसी कौन-सी आदतें हैं जो उन्हें आम लोगों से अलग बनाती हैं। हम आपको बता रहे हैं अमीर लोगों की 20 ऐसी आदतें जिन्हें अगर आप भी अपने रोज़ाना जीवन में अपना लेते हैं तो सफलता आपके पांव चूमेगी और आप भी अपना नाम सफल और अमीर लोगों की लिस्ट में लिखवाने में कामयाब रहेंगे।

लक्ष्य पर होता है फोकस

1. 80% अमीर लोग एक वक्त में अपने किसी एक लक्ष्य को पूरा करने पर ही अपना ध्यान केंद्रित करते हैं।

2. 67% अमीर अपने लक्ष्य को लिखकर रखते हैं।

3. 81% अमीर टू-डू लिस्ट मेनटेन करते हैं यानी क्या-क्या काम करने हैं, उसकी लिस्ट बनाकर रखते हैं 

पढ़ाई ज्यादा और टीवी कम

4. 86% अमीर लोग खुद को इम्प्रूव करने के लिए सारी ज़िंदगी पढ़ाई करते रहते हैं।

5. 86% अमीर लोगों कोे पढ़ने से प्यार होता है।

6. 88% अमीर व्यक्ति शिक्षा या करियर के लिए रोजाना 30 मिनट या इससे अधिक पढ़ते हैं।

7. 63% अमीर अॉफिशियल ट्रैवलिंग के दौरान अॉडियो बुक्स सुनते हैं।

8. 63% अमीर पेरंट्स अपने बच्चों को महीने में कम से कम दो फिक्शन बुक्स पढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

9. सिर्फ 33% अमीर लोग ही दिन में एक घंटे से ज्यादा टीवी देखते हैं।

10.  सिर्फ 6% अमीर ही रियल्टी टीवी देखते हैं।

खुद किस्मत बनाने पर विश्वास

11. 84% अमीर विश्वास करते हैं कि अच्छी आदतें होने पर किस्मत बार-बार अवसर देती है।

12. 76% अमीर लोग मानते हैं कि बुरी आदतों से किस्मत खराब होती है।

डाइट कांशियस

13.  70% अमीर रोजाना 300 कैलोरी जंक फूड कम खाते हैं।

जुए से दूरी

14. केवल 23% अमीर ही जुआ खेलते हैं।

काम में मेहनती

15. 44% अमीर काम शुरू होने के तीन घंटे पहले जाग जाते हैं।

16. 74% अमीर व्यक्ति अपने बच्चों को सफलता की अच्छी आदतें रोजाना सिखाते हैं।

ज्यादा सोशलाइज़ 

17. 70% अमीर माता-पिता अपने बच्चों को महीने में कम से कम 10 घंटे समाजसेवा करने के लिए प्रेरित करते हैं।

18. 80% अमीर व्यक्ति बर्थडे पर कॉल करके विश जरूर करते हैं।

19. 79% महीने में पांच घंटे से ज्यादा नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं।

रैगुलर एक्सरसाइज़ 

20. 76% हफ्ते में चार दिन एरोबिक्स एक्सरसाइज़ करते हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!