महाराष्ट्र में ‘कड़ा लॉकडाउन’ लगाए जाने की संभावना, दसवीं की परीक्षाएं रद्द

Edited By Updated: 20 Apr, 2021 09:07 PM

pti maharashtra story

मुंबई, 20 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र कैबिनेट ने ‘‘कड़ा लॉकडाउन’’ लगाए जाने की अनुशंसा की है और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस सिलसिले में बुधवार को घोषणा कर सकते हैं। यह जानकारी यहां एक वरिष्ठ मंत्री ने दी।

मुंबई, 20 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र कैबिनेट ने ‘‘कड़ा लॉकडाउन’’ लगाए जाने की अनुशंसा की है और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस सिलसिले में बुधवार को घोषणा कर सकते हैं। यह जानकारी यहां एक वरिष्ठ मंत्री ने दी।


लोक निर्माण मंत्री एकनाथ शिंदे और स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने भी सूचित किया कि कैबिनेट ने राज्य बोर्ड की दसवीं की परीक्षाएं रद्द करने का निर्णय किया है।


मंत्री ने मंगलवार की कैबिनेट बैठक के बाद कहा कि महाराष्ट्र में पिछले दो हफ्ते से कोरोना वायरस के मामले प्रतिदिन 50 हजार से अधिक आ रहे हैं, लेकिन लोग आवाजाही एवं भीड़ इकट्ठा करने पर लगी पाबंदियों का उल्लंघन कर रहे हैं।


टोपे ने कहा, ‘‘कोविड-19 के प्रसार को न्यूनतम करने के लिए सभी कैबिनेट मंत्रियों ने कड़ा लॉकडाउन लगाए जाने का पक्ष लिया। मंत्री राज्य के सभी क्षेत्रों से हैं, इसलिए इससे संकेत मिलता है कि पूरे राज्य में यह उपाय लागू किए जाने की जरूरत है।’’

टोपे ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कड़े उपायों के बारे में आधिकारिक घोषणा कल कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने यह भी निर्णय किया कि राज्य बोर्ड की दसवीं की परीक्षा रद्द की जाए।


टोपे ने कहा, ‘‘12वीं की परीक्षा निश्चित तौर पर होगी लेकिन हमने दसवीं के छात्रों को राहत देने का फैसला किया है।’’

ऑक्सीजन की उपलब्धता पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य वर्तमान में प्रतिदिन ‘‘1550 मीट्रिक टन ऑक्सीजन के साथ काम चलाया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य को दूसरे राज्यों से 300 मीट्रिक टन ऑक्सीजन प्राप्त करने की अनुमति है। केंद्र हमें 300 मीट्रिक टन और ऑक्सीजन दे सकता है, लेकिन हम 2000 मीट्रिक टन से ज्यादा नहीं प्राप्त कर सकते हैं।’’

लोक निर्माण मंत्री शिंदे ने कहा कि ऑक्सीजन वाले टैंकरों को एंबुलेंस का दर्जा दिया जा सकता है ताकि उनकी सुचारू एवं तेजी से आवाजाही हो सके।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!