Edited By Parveen Kumar,Updated: 05 Jul, 2026 01:05 AM

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के एक गांव में शनिवार शाम एक नौसिखिए चालक द्वारा चलाई जा रही कार के अनियंत्रित होकर खेत में घुस जाने से दो खेत मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। जालालाबाद के क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव ने बताया कि यह घटना...
नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के एक गांव में शनिवार शाम एक नौसिखिए चालक द्वारा चलाई जा रही कार के अनियंत्रित होकर खेत में घुस जाने से दो खेत मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। जालालाबाद के क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव ने बताया कि यह घटना अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत हलू नगला गांव में हुई।
उन्होंने बताया कि अर्जुन गाड़ी चलाना सीख रहा था तभी अल्लाहगंज-हलू नगला मार्ग पर कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित खेतों में जा घुसी, जहां काम कर रहे दो मजदूर उसकी चपेट में आ गए। अधिकारी के अनुसार, हादसे में अतुल (35) और कालीचरण (50) की मौके पर ही मौत हो गई। ज्योति यादव ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि तेज रफ्तार से चल रही कार पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पुलिस ने वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।