Edited By PTI News Agency,Updated: 01 Jul, 2022 04:35 PM
मुंबई, एक जुलाई (भाषा) फिल्मकार अनुराग कश्यप की आगामी फिल्म ''दोबारा'' मॉन्ट्रियाल में आयोजित फैंटेसिया अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 26वें संस्करण में प्रदर्शित की जाएगी। इस फिल्म में तापसी पन्नू ने अहम भूमिका निभाई है।
मुंबई, एक जुलाई (भाषा) फिल्मकार अनुराग कश्यप की आगामी फिल्म 'दोबारा' मॉन्ट्रियाल में आयोजित फैंटेसिया अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 26वें संस्करण में प्रदर्शित की जाएगी। इस फिल्म में तापसी पन्नू ने अहम भूमिका निभाई है।
'दोबारा' 2018 में रिलीज हुई स्पेनिश फिल्म "मिराज" की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म को हाल ही में लंदन भारतीय फिल्म महोत्सव (एलआईएफएफ) में पहली बार प्रदर्शित किया गया था।
"दोबारा" एकमात्र भारतीय फिल्म है जिसे कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर में आयोजित होने वाले फैंटेसिया अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित किया जाएगा। फिल्म महोत्सव के 26वें संस्करण का आयोजन 14 जुलाई से तीन अगस्त 2022 तक किया जाएगा।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।