मुंबई में होटल व्यवसायियों को ठगने के लिए दो लोगों ने खुद को खाद्य सुरक्षा अधिकारी बताया, गिरफ्तार

Edited By Updated: 06 Dec, 2022 11:36 AM

pti maharashtra story

मुंबई, छह दिसंबर (भाषा) खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनकर मुंबई के होटल व्यवसायियों को कथित रूप से ठगने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुंबई, छह दिसंबर (भाषा) खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनकर मुंबई के होटल व्यवसायियों को कथित रूप से ठगने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कस्तूरबा मार्ग पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 25 से 28 साल के बीच के दो लोगों के पास एक फर्जी पहचान पत्र, एक कार और अन्य सामान जब्त किया गया। दोनों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने कहा कि दोनों उपनगरीय बोरीवली में एक होटल में गए और खुद को कथित तौर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी बताते हुए होटल प्रबंधक से 5000 रुपये लिये।

अधिकारी ने कहा कि हालांकि जल्द ही होटल प्रबंधक को उनकी गतिविधियों पर संदेह हुआ और उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। बाद में दोनों को पकड़ लिया गया।

उन्होंने कहा कि उपनगरीय कांदिवली के रहने वाले आरोपियों ने पहले भी शहर के अन्य होटल से पैसे लिए थे।

अधिकारी ने कहा कि उन्हें 420 (धोखाधड़ी) और 170 (एक लोक सेवक का रूप धारण करना) सहित प्रासंगिक भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!