Edited By PTI News Agency,Updated: 24 May, 2023 11:25 PM
मुंबई, 24 मई (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को निर्माणाधीन ''मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक'' (एमटीएचएल) परियोजना का निरीक्षण किया।
मुंबई, 24 मई (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को निर्माणाधीन 'मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक' (एमटीएचएल) परियोजना का निरीक्षण किया।
इस दौरान दोनों नेताओं ने महानगर और नवी मुंबई के बीच 22 किलोमीटर लंबे एमटीएचएल पर टेस्ट ड्राइव भी की।
'मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण' (एमएमआरडीए) ने परियोजना के मुंबई की ओर जाने वाले कैरिएजवे को पूरा कर लिया है। यह पुल दक्षिण मुंबई में सेवरी से शुरू होता है और न्हावा शेवा के पास चिरले में खत्म होता है।
टेस्ट ड्राइव के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि परियोजना बदलाव लाने वाली होगी और यह 'मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे' और 'मुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग' से आगे जुड़ेगी।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।