महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा : बेटा उन्मेष

Edited By Updated: 27 May, 2023 11:49 AM

pti maharashtra story

मुंबई, 26 मई (भाषा) लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और उन्हें आंशिक रूप से होश आ गया है। उनके बेटे ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जोशी (85) को मस्तिष्क में रक्तस्त्राव के बाद सोमवार को मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

शिवसेना के वरिष्ठ नेता के बेटे उन्मेष जोशी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “उनके (मनोहर जोशी के) स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। उन्हें आंशिक रूप से होश आ गया है।”
अस्पताल ने देर रात एक बयान जारी कर कहा कि जोशी अब भी आईसीयू में हैं, उनकी सेहत स्थिर है और वह वेंटीलेटर पर नहीं हैं। इसमें कहा गया है कि उनके स्वास्थ्य पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!