पहले पीरियड का दर्द सहन नहीं कर पाई 14 वर्षीय लड़की, खुद को लगाई फांसी

Edited By Radhika,Updated: 28 Mar, 2024 06:19 PM

14 year old girl could not bear the pain of her first period hanged herself

मुंबई में 14 वर्षीय लड़की की सुसाइड की खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि लड़की को पहली बार पीरियड्स हुए थे। इस दौरान होने वाले दर्द के कारण वह काफी तनाव में थी।

नेशनल डेस्क: मुंबई में 14 वर्षीय लड़की की सुसाइड की खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि लड़की को पहली बार पीरियड्स हुए थे। इस दौरान होने वाले दर्द के कारण वह काफी तनाव में थी। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि लड़की को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी इसलिए उसे यह कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा।

PunjabKesari

यह घटना 26 मार्च की देर रात मुंबई के मलाड में हुई थी। किशोरी ने अपने परिजनों को पहली माहवारी के बारे में बताया और कहा कि उसे काफी दर्द हो रहा है। मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द को सहन न कर पाने के कारण उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। घटना के बाद लड़की को नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

लड़की का पोस्टमार्टम भी करवाया गया है, लेकिन उसमें कोई गड़बड़ नहीं पाई गई। मामले में पुलिस लड़की के परिवार के सदस्यों और स्कूल और इलाके के उसके दोस्तों के बयान दर्ज करेगी।

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!