25 लाख तिरंगा बांटेगी दिल्ली सरकार- केजरीवाल की अपील, 14 अगस्त को 5 बजे राष्ट्रीय ध्वज हाथ में लेकर एकसाथ करें राष्ट्रगान

Edited By Updated: 05 Aug, 2022 05:06 PM

15 august arvind kejriwal tricolor independence day

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आज ऐलान किया है कि दिल्ली सरकार 25 लाख तिरंगा वितरित करेगी। केजरीवाल ने कहा कि आइए, चौदह अगस्त को 5 बजे राष्ट्रीय ध्वज हाथ में लेकर एकसाथ राष्ट्रगान करें। दिल्ली सरकार स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी...

नेशनल डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को लोगों से 14 अगस्त की शाम पांच बजे तिरंगा फहराकर और राष्ट्रगान गाकर आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने का आह्वान किया। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने पूरे शहर में 25 लाख झंडे बांटने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूल के छात्रों को भी झंडे दिए जाएंगे, ताकि वे उन्हें घर ले जा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। लोग खुश हैं और हर सरकार जश्न मना रही है।  

 

एक ऑनलाइन सम्मेलन में उन्होंने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए ‘हर घर तिरंगा, हर हाथ तिरंगा' और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आज, मैं देश के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि वे शाम पांत बजे (14 अगस्त को) राष्ट्रगान गाएं।  केजरीवाल ने लोगों से भारत को ‘दुनिया का सर्वश्रेष्ठ देश बनाने' की दिशा में काम करने का संकल्प लेने की अपील भी की। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!