Edited By Anu Malhotra,Updated: 19 Sep, 2026 07:01 AM

गुजरात के अमरेली जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। हदीदा गांव में 40 वर्षीय कंस्ट्रक्शन साइट सुपरवाइजर किशोर धनक ने आर्थिक तंगी से तंग आकर अपनी 5 साल मासूम बेटी हिमांशी की मुंह दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी फांसी लगाकर...
अमरेली : गुजरात के अमरेली जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। हदीदा गांव में 40 वर्षीय कंस्ट्रक्शन साइट सुपरवाइजर किशोर धनक ने आर्थिक तंगी से तंग आकर अपनी 5 साल मासूम बेटी हिमांशी की मुंह दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। पिता ने पहले अपनी बेटी की हत्या की, उसे सफ़ेद कपड़े पहनाए, शव को फ़्रिज में रखा और फिर आत्महत्या कर ली। उसने तीन सुसाइड नोट छोड़े, जिनसे पुलिस के अनुसार आर्थिक तंगी का संकेत मिलता है।
यह चौंकाने वाली घटना बुधवार को तब सामने आई जब उस व्यक्ति की पत्नी मंजुबेन फ़ोन पर उससे संपर्क न हो पाने के बाद घर लौटीं। घर के अंदर, पुलिस को वह व्यक्ति छत के पंखे से लटका हुआ और उसकी बेटी का शव रेफ्रिजरेटर के अंदर मिला।
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरे का माहौल देखकर दंग रह गई। कमरे को गुब्बारों, मोमबत्तियों और पतंगों से सजाया गया था। पूजा की मूर्तियों के पास चॉकलेट्स रखी हुई थीं और फ्रिज पर "हैप्पी बर्थडे हिमांशी" लिखा एक कागज चिपका था, हालांकि उस दिन बच्ची का जन्मदिन नहीं था। बच्ची को सफेद कपड़े पहनाए गए थे, सिर पर चुनरी ढकी थी, गले में माला और होंठों पर तुलसी के पत्ते रखे गए थे। पुलिस के अनुसार, ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी पिता ने आत्महत्या करने से पहले अपनी बेटी के लिए अंतिम बार जन्मदिन जैसा उत्सव मनाया था।

राजुला की डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (DSP) नयना गोराडिया के अनुसार, किशोर धनक नाम का यह व्यक्ति बुधवार को अपनी बेटी हिमांशी के साथ घर पर था, जब उसने उसका मुंह हाथ से दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने आत्महत्या करने से पहले उसके शव को रेफ्रिजरेटर में रख दिया।
पुलिस ने बताया कि धनक के बिस्तर पर मिले तीन सुसाइड नोट से मामले की वजह स्पष्ट हुई। किशोर धनक ने पर्सनल लोन लेकर कंस्ट्रक्शन काम में पैसे लगाए थे। उसे साथियों से 7.25 लाख रुपये मिलने थे, लेकिन भुगतान न मिलने के कारण वह भारी आर्थिक तंगी में फंस गया था। उसने लिखा कि उसकी मौत के बाद बच्ची को कोई तकलीफ न सहनी पड़े, इसलिए उसने मासूम की जान ली। इसमें उसने अपने किए पर माफी मांगी और यह जानकारी दी कि उसने बेटी का शव फ्रिज के अंदर गद्दे (कुशन) लगाकर रखा है।
बता दें कि 14 सितंबर से किशोर की पत्नी मंजूबेन अपने मायके गई हुई थीं। बुधवार को जब पति से फोन पर संपर्क नहीं हो पाया, तो उन्होंने अपने भाई को घर भेजा। दरवाजा अंदर से बंद मिलने पर जब दरवाजा तोड़ा गया, तो किशोर पंखे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की, तो फ्रिज के अंदर से हिमांशी का शव बरामद हुआ। फिर पुलिस ने घर की तलाशी ली और रेफ्रिजरेटर के अंदर हिमांशी का शव मिला। भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो हत्या से संबंधित है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच चल रही है।