Salary: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 25 सितंबर को मिल सकती है सैलरी और पेंशन, जानें वजह?

Edited By Updated: 24 Sep, 2026 10:51 AM

big news for central government employees salaries credited on september 25

बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को देखते हुए केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को सितंबर महीने का भुगतान तय समय से पहले मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर 2026 की सैलरी और पेंशन 25 सितंबर को ही जारी किए जाने की संभावना है।

नई दिल्ली: बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को देखते हुए केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को सितंबर महीने का भुगतान तय समय से पहले मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर 2026 की सैलरी और पेंशन 25 सितंबर को ही जारी किए जाने की संभावना है।

दरअसल, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। इसके बाद 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में बैंकिंग सेवाओं पर संभावित असर को देखते हुए सरकार ने सितंबर की सैलरी और पेंशन एडवांस में जारी करने की तैयारी की है।

यह भी पढ़ें: बैंक ग्राहकों के लिए अहम खबर, रविवार को खुले रहेंगे बैंक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला 

विभागों को एडवांस भुगतान की सलाह

वित्त मंत्रालय ने सभी संबंधित मंत्रालयों और विभागों को सितंबर महीने की सैलरी 25 सितंबर को ही जारी करने की सलाह दी है। कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स (CGA) की ओर से जारी ऑफिस मेमोरेंडम में केंद्र सरकार के औद्योगिक कर्मचारियों की सितंबर 2026 की सैलरी भी 25 सितंबर को एडवांस में जारी किए जाने की बात कही गई है।

इसके अलावा, केंद्र सरकार के पेंशनर्स को भी राहत मिल सकती है। सितंबर 2026 की पेंशन बैंक या संबंधित पे एंड अकाउंट्स ऑफिस (PAO) के माध्यम से 25 सितंबर को ही जारी की जा सकती है।

PunjabKesari

 

बैंक ग्राहकों को भी अलर्ट

प्रस्तावित हड़ताल के मद्देनजर कई बैंकों ने अपने ग्राहकों को पहले से अलर्ट करना शुरू कर दिया है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) समेत कुछ बैंकों ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे जरूरी ब्रांच से जुड़े काम पहले ही निपटा लें।

बैंकों ने ग्राहकों से यह भी अपील की है कि हड़ताल के दौरान बैंकिंग जरूरतों के लिए डिजिटल बैंकिंग और सेल्फ-सर्विस चैनलों का इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें: महंगा हो सकता है दूध, यूनियनों ने की ₹8-10 तक बढ़ोतरी की मांग, जानें किस राज्य में रखा कीमत बढ़ाने का प्रस्ताव

क्या हैं बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांगें?

UFBU की हड़ताल के पीछे बैंक कर्मचारियों की कई मांगें हैं। इनमें प्रमुख रूप से 5-दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करना, पेंशन में सुधार और सभी पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (DA) का समान फॉर्मूला लागू करना शामिल है।

इसके अलावा, NPS के दायरे में आने वाले बैंक कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) में स्विच करने का विकल्प देने की मांग भी की जा रही है।

अगर हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होती हैं, तो इसका असर मुख्य रूप से शाखाओं में होने वाले कामकाज पर पड़ सकता है। हालांकि, डिजिटल बैंकिंग, UPI, एटीएम और अन्य ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध रहने की संभावना है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!