भाजपा की इंदौर में राहुल के कार्यक्रम से पहले अपील, 'किसी व्यक्ति के हाथ का खिलौना न बनें Gen Z'

Edited By Updated: 14 Sep, 2026 09:35 PM

bjp appeals before rahul s indore programme

मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कहा कि 'जेन-जी' की समस्याओं के हल के लिए वह तत्पर है और नयी पीढ़ी को कथित साजिशों के जाल में फंसकर किसी व्यक्ति के हाथ का खिलौना नहीं बनना चाहिए। भाजपा ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष...

नेशनल डेस्क : मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कहा कि 'जेन-जी' की समस्याओं के हल के लिए वह तत्पर है और नयी पीढ़ी को कथित साजिशों के जाल में फंसकर किसी व्यक्ति के हाथ का खिलौना नहीं बनना चाहिए। भाजपा ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की उल्टी गिनती शुरू होने के बीच यह अपील की है। इस विद्यार्थी संवाद अभियान के तहत गांधी भाजपा को प्रश्नपत्र लीक, महंगी शिक्षा, सरकारी भर्तियों में अनियमितताओं और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर घेरने का प्रयास कर रहे हैं।

'जेन-जी' से तात्पर्य उन लोगों से जिनका जन्म वर्ष 1997 से 2012 के बीच हुआ है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता उषा ठाकुर ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले दिनों हुए छात्र आंदोलन का जिक्र करते हुए संवाददाताओं से कहा,''हमारे नेतृत्व ने बच्चों की बात सुनी। उनकी समस्याओं का जो समाधान ढूंढना है, हम वह अवश्य ढूंढेंगे। विद्यार्थियों की मांगें सुनकर उनके समाधान के लिए पूरी भाजपा तत्पर है।'' उन्होंने कहा,''...पर जेन-जी से बस इतनी अपेक्षा है कि आप मर्यादा में रहकर और संस्कृति-संस्कारों के साथ बात करें। आप किसी व्यक्ति के हाथ का खिलौना न बनें और षड्यंत्रों का शिकार न हों क्योंकि जिस प्रकार से उस छात्र आंदोलन में अराजक तत्व घुसे थे, यह पूरे देश ने देखा था।''

ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह इन दिनों युवाओं से संवाद के नाम पर अभियान चला रहे हैं, लेकिन जिन राज्यों में कांग्रेस या उसके सहयोगी दलों की सरकारें हैं, वहां विद्यार्थियों के मुद्दों पर उनका रवैया एकदम अलग रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए गांधी की संवेदनशीलता हर जगह एक जैसी होनी चाहिए।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष संविधान की बातें जरूर करते हैं, लेकिन संविधान के प्रति उनमें रत्ती भर भी आस्था नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की पिछली सरकारों में तमाम संविधान संशोधन निजी स्वार्थों और व्यक्तिगत हितों की वजह से किए गए थे और राष्ट्रहित का एक अदद कानून तक नहीं बनाया गया था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!