चंबल नदी में बड़ा हादसाः कैला देवी के दर्शन करने जा रहे 17 श्रद्धालु बहे, तीन की मौत

Edited By Updated: 18 Mar, 2023 04:19 PM

17 devotees going to visit kaila devi were swept away

राजस्थान के करौली जिले के मंडरायल थाना क्षेत्र में शनिवार को मध्य प्रदेश से कैला देवी के दर्शन करने जा रहे सात श्रद्धालु चंबल नदी में डूब गए

नेशनल डेस्कः राजस्थान के करौली जिले के मंडरायल थाना क्षेत्र में शनिवार को मध्य प्रदेश से कैला देवी के दर्शन करने जा रहे सात श्रद्धालु चंबल नदी में डूब गए। पुलिस अधीक्षक नारायण लाल टोगस ने बताया कि मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के दो परिवारों के 17 लोग शनिवार सुबह करौली के कैलादेवी के दर्शन के लिये चंबल नदी को पार कर थे। उन्होंने बताया कि पानी के बहाव के कारण गहराई में जाने से सात लोग डूब गये, वहीं, 10 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया कि चंबल नदी में डूबे सात लोगो में से दो के शव बरामद कर लिये गये हैं, वहीं पांच लोगों की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि नदी में मिले शवों की शिनाख्त देवकीनंदन और कल्लो के रूप में की गई है।

करौली के जिलाधिकारी अंकित कुमार ने बताया, ‘‘मध्य प्रदेश से 17 लोग कैलादेवी मेले में भाग लेने के लिये आ रहे थे और चंबल नदी पार करते समय बहाव की वजह से वो लोग उसमें बह गये। उसमें से 10 लोगों को जिंदा बचा लिया गया है।'' उन्होंने बताया कि दो शवों को नदी से निकाल लिया गया है, जबकि अन्य पांच लापता लोगों की तलाश के लिये बचाव अभियान जारी है। मंडायल थाने के पुलिस उपनिरीक्षक जगदीश ने बताया कि लापता पांच लोगों की तलाश के अभियान में गोताखोरों के दल के साथ साथ स्थानीय ग्रामीण और अन्य लोगों की मदद ली जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!