दो वाहनों की भिड़ंत में 3 लोगों की मौत, 15 अन्य घायल

Edited By Updated: 03 Aug, 2026 09:14 PM

3 killed 15 others injured in collision between two vehicles

चूरू जिले में सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक की ट्रैवलर से भिड़ंत होने से दो सगी बहनों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हादसा सुजानगढ़ सदर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर...

नेशनल डेस्क : चूरू जिले में सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक की ट्रैवलर से भिड़ंत होने से दो सगी बहनों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हादसा सुजानगढ़ सदर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर बोबासर पुलिया के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि ट्रैवलर में चार बच्चों सहित कुल 20 लोग सवार थे। पुलिस ने बताया कि सभी पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी थे और सालासर बालाजी के दर्शन करने के बाद पुष्कर जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सुशीला साहू (70) पत्नी गंगाप्रसाद साहू, उर्मिला साहू (65) पत्नी छोटेलाल साहू तथा आनंदी कहार (16) पुत्री उत्पल कहार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सुशीला और उर्मिला सगी बहनें थीं, जबकि आनंदी उनकी भतीजी की बेटी थी। पुलिस ने बताया कि मृतका सुशीला के पति गंगाप्रसाद साहू ने बताया कि परिवार के 20 सदस्य एक अगस्त को कोलकाता से जयपुर आए थे।

पुलिस के अनुसार साहू ने बताया कि दो अगस्त को सभी खाटूश्यामजी पहुंचे और दर्शन के बाद वहीं रुके। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह एक ट्रैवलर किराये पर लेकर पहले सालासर बालाजी के दर्शन किए और वहां से पुष्कर के लिए रवाना हुए, इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। सुजानगढ़ सदर थाना प्रभारी मुकुट बिहारी मीणा ने बताया कि ट्रेलर जसवंतगढ़ से सालासर की ओर जा रहा था, जबकि ट्रैवलर सालासर से पुष्कर की ओर जा रही थी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बोबासर पुलिया के पास ट्रेलर चालक ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया और इस दौरान ट्रेलर अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ट्रैवलर से टकरा गया।

उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद ट्रैवलर पुलिया के पास पलट गई, जबकि ट्रेलर सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़ते हुए नीचे लटक गया। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सुजानगढ़ के उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि वहीं गंभीर रूप से घायल 16 वर्षीय आनंदी कहार ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल अनु (60), राधा (60) और प्रतिभा (35) को सीकर रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि वहीं अन्य घायलों कालीप्रसाद, परी, अनोखी, ऋषिका, रामरख, कृति, शिवम, आर्यन, अनन्या, पूनम, दुर्गा और शेषांग का सुजानगढ़ के उप जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!