किराए के फ्लैट में फंदे से लटका मिला महिला का शव, दोस्त की हालत गंभीर

Edited By Updated: 21 Jul, 2026 12:02 AM

woman s body found hanging in rented flat

कोलकाता के पास न्यू टाउन में किराए के एक अपार्टमेंट में एक महिला का शव फंदे से लटका मिला, जबकि उसी फ्लैट में उसका सह जीवन साथी भी मिला, जिसकी कलाई कटी हुई थी। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि...

नेशनल डेस्क : कोलकाता के पास न्यू टाउन में किराए के एक अपार्टमेंट में एक महिला का शव फंदे से लटका मिला, जबकि उसी फ्लैट में उसका सह जीवन साथी भी मिला, जिसकी कलाई कटी हुई थी। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या महिला की हत्या करने के बाद पुरुष ने आत्महत्या की कोशिश की। अधिकारी ने बताया कि मृतका की पहचान उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर त्रिशा साहा (25) के तौर पर हुई है।

पुलिस ने बताया कि वह पिछले चार महीनों से नॉर्थ 24 परगना जिले के न्यू टाउन के चंडीबेरिया इलाके में एक फ्लैट में नैहाटी के रहने वाले अपने सह जीवन (लिव इन रिलेशन) साथी सौविक रॉय के साथ रह रही थी। रविवार देर रात सूचना मिलने पर पुलिस अपार्टमेंट पहुंची और फ्लैट के अंदर साहा का शव फंदे से लटका हुआ मिला।

रॉय दूसरे कमरे में गंभीर रूप से घायल हालत में मिला और उसकी कलाइयां कटी हुई थीं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या महिला के साथ मारपीट के बाद उसे फांसी पर लटकाया गया और क्या बाद में उस व्यक्ति ने आत्महत्या की कोशिश की। हम किसी नतीजे पर जल्दबाजी में नहीं पहुंच रहे हैं। हर संभावित पहलू की जांच की जा रही है।''

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!