दर्दनाक हादसा : एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, बीच सड़क में मची चीख पुकार

Edited By Updated: 03 Aug, 2026 08:58 PM

five members of the same family die

तमिलनाडु के मदुरै जिले में मेलूर के पास सोमवार को दो कारों की टक्कर में चेन्नई के एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। मृतकों में तीन साल की एक बच्ची भी शामिल है।

नेशनल डेस्क : तमिलनाडु के मदुरै जिले में मेलूर के पास सोमवार को दो कारों की टक्कर में चेन्नई के एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। मृतकों में तीन साल की एक बच्ची भी शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मरने वालों में से चार की पहचान चेन्नई के मदिपक्कम के श्रीमान, राजकुमारी, रंजा और तीन साल की प्राणिका के रूप हुई है। ये सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। परिवार के साथ यात्रा कर रहे पांचवें व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

जिले के मेलूर के निकट थुम्बाइपट्टी चार लेन सड़क ओवरब्रिज के पास पीड़तिों की कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गयी और उसे पार कर विपरीत दिशा से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। पीड़तिों में तीन पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। ये सभी तिरुनेलवेली जा रहे थे तभी चार-लेन वाली सड़क पर बने फ्लाईओवर से गुज़रते समय चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और कार आगे चल रहे एक दो-पहिया वाहन से टकरा गई। टक्कर के बाद कार डिवाइडर को पार कर सड़क की दूसरी तरफ चली गई और मदुरै से त्रिची जा रही दूसरी कार से टकरा गई। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारें बुरी तरह पिचक गयीं।

सूचना मिलने पर पुलिस, अग्निशमन सेवा और बचाव विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे, बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार से शवों को बाहर निकाला और उन्हें पोस्टमाटर्म के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घायल दो लोगों, एक जो चेन्नई के परिवार के साथ यात्रा कर रहा था और दूसरा जो त्रिची जाने वाली कार में था, को भी इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मेलूर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!