UP में इंसानियत शर्मसार! 80 साल की महिला से 28 वर्षीय पड़ोसी ने किया रेप

Edited By Updated: 01 Jun, 2026 07:49 PM

28 year old neighbor commits shameful act against 80 year old woman

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में 80 साल की एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में महिला के पड़ोस में रहने वाले युवक को हिरासत में लिया है।

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में 80 साल की एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में महिला के पड़ोस में रहने वाले युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना सुबह लगभग नौ बजे उस समय हुई, जब महिला हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र स्थित अपने मकान में अकेली थी। उन्होंने बताया कि 28 वर्षीय आरोपी मौके का फायदा उठाते हुए पीड़िता के कमरे में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, महिला की चीख-पुकार सुनकर वे मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पीड़िता के शरीर से खून बहता देख उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया।

सदर क्षेत्राधिकारी हिमांशु माथुर ने बताया कि दुष्कर्म की पुष्टि के लिए वृद्धा की मेडिकल जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पीड़िता की मेडिकल जांच रिपोर्ट एवं तहरीर के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!