जम्मू-कश्मीर में BSF की कार्रवाई, सांबा में मार गिराए 3 पाकिस्तानी मादक पदार्थ तस्कर

Edited By Updated: 06 Feb, 2022 09:36 AM

3 pakistani drug smugglers killed in bsf action in j k samba

जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास रविवार तड़के सीमा सुरक्षा बल (BSF) की कार्रवाई में मादक पदार्थों के तीन तस्कर मारे गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करों के पास से हेरोइन के 36 पैकेट बरामद हुए हैं।

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास रविवार तड़के सीमा सुरक्षा बल (BSF) की कार्रवाई में मादक पदार्थों के तीन तस्कर मारे गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करों के पास से हेरोइन के 36 पैकेट बरामद हुए हैं।

 

BSF के उपमहानिरीक्षक एस पी एस संधू ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल को देर रात ढाई बजे तस्करों की गतिविधि का पता चला। इसके बाद की गई गोलीबारी में पाकिस्तानी मादक पदार्थ तस्करों की मौत हो गई और उनके पास से नशीले पदार्थों के 36 पैकेट बरामद हुए। ऐसा संदेह है कि इन पैकेट में हेरोइन है। अधिकारी ने बताया कि ताजा जानकारी मिलने तक इलाके में तलाश अभियान जारी था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!