नोएडा में लिफ्ट दुर्घटना : लापरवाही पर कंपनी के 5 कर्मचारी गिरफ्तार

Edited By Updated: 24 Dec, 2023 02:22 AM

5 company employees arrested for negligence

गौतमबुद्ध जिले के नोएडा में शनिवार को सेक्टर-125 स्थित एक वाणिज्यक इमारत में आठवीं मंजिल से लिफ्ट गिरने के बाद एक आईटी कंपनी के नौ कर्मचारियों के घायल होने के मामले में कथित लापरवाही पर एक कंपनी के कर्मचारियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

नेशनल डेस्क : गौतमबुद्ध जिले के नोएडा में शनिवार को सेक्टर-125 स्थित एक वाणिज्यक इमारत में आठवीं मंजिल से लिफ्ट गिरने के बाद एक आईटी कंपनी के नौ कर्मचारियों के घायल होने के मामले में कथित लापरवाही पर एक कंपनी के कर्मचारियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के शेख सराय के नवीन जांगिरा ने बताया कि रिवर साइड टावर की आठवीं मंजिल पर उनकी कंपनी ‘इरास्मिथ टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड' का ऑफिस है। शिकायत के अनुसार, शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे कंपनी के नौ कर्मचारी अपना काम समाप्त करने के बाद जब लिफ्ट से नीचे आ रहे थे तो वह आठवीं मंजिल से भूमिगत तल पर जाकर गिरी।

हादसे में सभी नौ लोग घायल हो गए, जिन्हें लिफ्ट तोड़कर बाहर निकाला गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नोएडा) मनीष कुमार मिश्रा ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया, ‘‘मामले में स्थानीय पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच अभी भी जारी है और लिफ्ट दुर्घटना में लापरवाही के लिए अन्य लोगों की भूमिका सामने आने पर उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सकता है।''

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!