पुडुचेरी में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, फिर सामने आए 53 नए मामले, दो और मरीजों की हुई मौत

Edited By Updated: 23 Oct, 2021 12:36 PM

53 new cases surfaced in puducherry

पुडुचेरी में शनिवार पूर्वाह्न 10 बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 53 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 1,27,674 हो गए। केंद्र शासित प्रदेश में अभी कोविड-19 के 457 मरीज उपचाराधीन हैं। पुडुचेरी के दो और मरीजों की महामारी से...

नेशनल डेस्क: पुडुचेरी में शनिवार पूर्वाह्न 10 बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 53 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 1,27,674 हो गए। केंद्र शासित प्रदेश में अभी कोविड-19 के 457 मरीज उपचाराधीन हैं। पुडुचेरी के दो और मरीजों की महामारी से मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 1,855 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी. श्रीरामुलु ने बताया कि पिछले एक दिन में 48 लोग ठीक हुए। अब तक कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद कुल 1,25,362 लोग ठीक हो चुके हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!